ताजा खबर

प्रदेश में आज शाम तक 36 नए पॉजिटिव, अकेले बस्तर से 20
08-Jul-2020 5:36 PM
प्रदेश में आज शाम तक 36 नए पॉजिटिव, अकेले बस्तर से 20

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जुलाई।
प्रदेश में आज शाम करीब सवा 5 बजे तक 36 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें अकेले बस्तर से 20, रायपुर से 5, नांदगांव से 4, कोरबा से 3, कोरिया-बेमेतरा से 2-2 शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों की पहचान भी की जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि रायपुर जिले के 5 मरीजों की पहचान दोपहर करीब 3 बजे कर ली गई थी। इसके बाद 11 और की पहचान हुई थी। अब 20 की पहचान कर ली गई है। इस तरह आज दोपहर करीब 3 बजे से शाम सवा 5 बजे तक प्रदेश में 36 नए पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश के नारायणपुर समेत और कुछ जिलों से रिपोर्ट आनी बाकी है। आने वाली रिपोर्ट में और कुछ नए पॉजिटिव मिल सकते हैं। 

डीकेएस में भर्ती 3 मरीज पॉजिटिव
रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती 3 मरीज आज शाम कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये मरीज रायगढ़, दुर्ग और गरियाबंद के बताए जा रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news