सामान्य ज्ञान
नौरोज या नवरोज अफगानिस्तान, ईरान सहित कई देशों में वसंत की शुरुआत होता है। ठीक वैसे ही जैसे भारत में वसंत पंचमी। अफगानिस्तान में 21 मार्च को नौरोज मनाया जाता है। मुगल शासक अकबर ने भी नौरोज मनाने की परंपरा शुरू की थी।
फारसी में नौरोज का मतलब होता है नया दिन। यह साल का पहला नहीं बल्कि वसंत का पहला दिन होता है। आज दुनिया में नौरोज का उत्सव करीब 30 करोड़ लोग मनाते हैं। इसकी परंपरा जोरास्त्रियन समय से है जो 3 हजार साल पुराना है। आज यह त्यौहार ईरान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, अजरबाइजान, तुर्की सहित चीन और इराक के कुछ इलाकों में मनाया जाता है।
त्यौहार के काफी पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। ईरान मेें महिलाएं हफ्त सिन बनाती हैं। हफ्त सिन या सात एस नौरोज उत्सव की खास परंपरा है। इसमें सात चीजें होती हैं जो एस के साथ शुरू होती हैं। सिक्के, सिब यानी सेब, सोमाच (खटाई का मसाला), सोंबोल (तुरसावा), हरी सब्जी और सिरका के अलावा सिर यानी लहसुन भी। सामान्योलू नाम का पकवान बनता है। गेंहू से बनी यह लाप्सी ब्रेड के साथ खाई जाती है। गेहूं एक हफ्ता भिगाया जाता है और फिर इसे पकाया जाता है। इसे बनाते समय औरतों के गाना गाने की भी परंपरा है।
जर्मनी में बड़ा सा अलाव जला कर जश्न मनाया जाता है। इस आग को चर्शानबेह सौरी कहते हैं। इस आग पर से कूदने का मतलब है पुराने से नए साल में कूदना। इस त्यौहार से पहले घर की अच्छे से साफ सफाई की जाती है। लंबी ठंड के बाद बाहर गालीचे बिछाए जाते हैं, बैठक सजाई जाती है। तैयारी पूरी होने के बाद शुरू होता है उत्सव। अफगानिस्तान के उत्तरी शहर मजार ए शरीफ में झंडा फहराया जाता है जो 40 दिन लगा रहता है। ताजिकिस्तान में नौरोज के दिन खास नृत्य किया जाता है। । तुर्की के कुर्द लोग भी नौरोज मनाते हैं। इस्तांबूल में ये लोग नए कपड़े पहन, मिलते जुलते हैं और त्यौहार मनाते हैं।
कोक कितने प्रकार का होता है?
कोक, कठोर, सरंध्र, ज्वलनशील तथा अधिकांशत: शुद्घ कार्बन है, जिसे प्राय: बिटुमनी कोयले को ताप देकर उसमें से वाष्पशील तत्वों को निकालकर बनाया जाता है। इसके जलने से तेज ऊष्मा निकलती है और धुंए की मात्रा बहुत कम होती है होती है।
कोक दो प्रकार का होता है- 1. अच्छे किस्म के कोयले से निर्मित धातु कर्मी कोक जिसे मुख्यत: लोहा इस्पात उद्योग में प्रयोग किया जाता है। 2. गैस उत्पादन के पश्चात अवशिष्टï कोयला अथवा अल्प कार्बन वाले कोयले को उच्च ताप देकर निर्मित कोक जिसका उपयोग घरेलू कार्यों में किया जाता है। इसे घरेलू कोक कहते हैं।
सिकाडा एक प्रकार का कीट है। इसे फसलों को फायदा पहुंचाने वाले कीट के रूप में जाना जाता है। अमरीका के उत्तरी हिस्से में सिकाडा कीट भारी संख्या में पाए जाते हैं। ये कीट अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा पेड़ों की जड़ों में बिताते हैं जहां वह जाइलम पर निर्भर होते हैं। जब ये बड़े होते हैं तो एक साथ लाखों की संख्या में प्रजनन के लिए बाहर आते हैं। ये कीट हर 13 से 17 वर्ष में ज़मीन के नीचे से बाहर निकलते हैं और प्रजनन करते हैं। चूंकि इन कीटों की संख्या लाखों में होती है इसलिए कई कीट मरते भी हैं।
सिकाडा प्रजनन के दौरान भारी शोर मचाते हैं। इन कीटों के प्रजनन का समय कुछ हफ्तों का ही होता है। इनकी संख्या प्रति वर्ग मीटर में 350 तक हो सकती है। कुछ जानवर इन कीटों को खाते भी हैं। लेकिन अधिकांश कीट मर कर मिट्टी में मिल जाते हैं। इन कीटों के शरीर के सडऩे से मिट्टी में बैक्टीरिया, फफूंद और नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है। यही कारण है कि जिन इलाक़ों में ये कीट मरते हैं, वहां के पेड़ ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।
वैज्ञानिकों के शोध में यह बात सामने आयी कि कीटों के मिट्टी में मिलने से मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है। नाइट्रोजन की मात्रा बढऩे से पेड़ों को तेजी से बढऩे में मदद मिलती है। उनके मुताबिक ये कीट वास्तव में वही नाइट्रोजन छोड़ते हैं जो ये अपने पूरे जीवन में पेड़ों की जड़ों से एकत्र करते हैं। सिकाडा झींगुरों की तरह काफी शोर करते हैं, लेकिन ये झींगुर से भिन्न हैं। इसी तरह से ये फतिंगा या टिट्डी से भी भिन्न हैं।
जीएम फूड यानी जेनेटिकली मोडिफाइड फूड। जीएम पौधों का उत्पादन जेनेटिक इंजीनियरिंग विधि से किया जाता है। इसमें आनुवांशिक सामग्री मिलाकर फसल के गुण बदलते हैं। जींस के हस्तांतरण का यह कार्य प्रयोगशाला में होता है। उसके बाद उस फसल की प्रायोगिक खेती कर उसे परखा जाता है। उसका बाद व्यापारिक रूप से फसल का उत्पादन किया जाता है।
जीएम फूड की स्वीकार्यता को लेकर दुनिया भर में विवाद रहा है। जिन जेनिटकली मोडिफाईड फसलों को कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक दुनिया में खाद्यान्न संकट के हल तथा कुपोषण से मुक्ति , घटती उत्पादकता एवं घटते जल संसाधनों तथा बढ़ती मांग में सामंजस्य बनाये रखने के लिए विज्ञान का वरदान मान रहे थे। वहीं वैज्ञानिक एवं पर्यावरणविद इन जी.एम फसलों के मानव स्वाथ्य एवं पर्यावरण विरोधी परिणामों से हतप्रभ है। दुनियाभर में जहां-जहां जीएम फसलों का उत्पादन किया गया है वहां उसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, केन्या, और युगांडा के उदाहरण हमारे सामने हैं। जी.एम. कॉटन की फसल ने दक्षिण अफ्रीका में, जी.एम. आलू की फसल ने युगांडा तथा जी.एम. मक्का एवं आलू ने केन्या में कहर ढाया है। इन देशों में उत्पादकता घटी है मिट्टी जहरीली हुई है तथा मनुष्यों और जानवरों में नई-नई बीमारियां देखी जा रही हैं।
1. फेमिना मिस इंडिया वल्र्ड-2014 का खिताब किसने जीता?
(अ) कोयल राणा (ब)गेल निकोल डिसिल्वा (स) जटालिका मल्होत्रा (द) गरिमा सक्सेना
2. हाल ही में आयोजित आईसीसी टी -20 विश्व कप 2014 का खिताब किसने जीता?
(अ)भारत (ब) श्रीलंका (स) दक्षिण अफ्रीका (द) वेस्टइंडीज
3. हाल ही में आयोजित आईसीसी टी -20 महिला विश्व कप 2014 का खिताब किसने जीता?
(अ) वेस्टइंडीज (ब)इंग्लैंड (स) न्यूजीलैंड (द) ऑस्ट्रेलिया
4. श्वेत प्रकाश जब प्रिज्म से होकर गुजरता है, तो जो वर्ण सबसे कम विचलित होता है, वह कौन सा है?
(अ) लाल (ब) पीला (स) बैंगनी (द) हरा
5. निम्नलिखित में से कौन सा रंग सम्मिश्रण दिन और रात के समय सर्वाधिक सुविधाजन होता है?
(अ)नारंगी और नीला (ब) श्वेत और काला (स) पीला और नीला (द) लाल और हरा
6. किसने स्मृति ग्रंथ ‘दानसागर’ एवं ज्योतिष ग्रंथ ‘अद्भुत सागर’ की रचना की?
(अ) सामंत सेन (ब) विजय सेन (स) बल्लाल सेन (द) इनमें से कोई नहीं
7. कश्मीर पर लगभग 50 वर्ष तक शासन करने वाली रानी दिद्दा किस वंश की थी?
(अ) कार्काेट वंश (ब) उत्पल वंश (स) लोहार वंश (द) इनमें से कोई नहीं
8. इंदिरा गांधी दूसरी दूसरी अवधि के लिए प्रधानमंत्री बनी?
(अ) 1980 से 1984 तक (ब)1975 से 1979 तक (स) 1977 से 1982 तक (द) 1982 से 1984 तक
9. जवाहरलाल नेहरू के निधन के पश्चात किसने प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया?
(अ) लाल बहादुर शास्त्री (ब) श्रीमती इंदिरा गांधी (स) गुलजारी लाल नंदा (द) मोरारजी देसाई
10. प्रथमत: सौरमंडल के बारे में विश्व के समक्ष जानकारी प्रस्तुत करने का श्रेय किस विद्धान को है?
(अ) गैलीलियो (ब) स्ट्रैबो (स) कॉपरनिकस (द) केप्लर
11. सूर्य के चारों ओर घूमने वाले खगोलीय पिण्ड क्या कहलाते हैं?
(अ) ग्रह (ब) उपग्रह (स) क्षुद्रग्रह (द) सौर तारा
12. हाल ही में निजी क्षेत्र के किस बैंक ने कम आमदनी वाले लोगों के लिए आशा होम लोन सेवा शुरू की है?
(अ) बैंक ऑफ बड़ौदा (ब) एचडीएफसी बैंक (स) एक्सिस बैंक (द) आईसीआईसी बैंक
13. भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर किसे नियुक्त किया गया है?
(अ)मोहन राजन (ब) आर. गांधी (स) पुलकित वाडरा (द) विनय शेट्टी
14. आनुपातिक कर प्रणाली में?
(अ)आय के सभी स्तरों पर समान दर से कर लगाया जाता है (ब)आय के सभी स्तरों पर कर की दर बढ़ती जाती है (स)आय के सभी स्तरों पर कर की राशि समान रहती है (द) उपरोक्त सभी
15. जिस सीमा को लॉघने पर तारों में आंतरिक निपात होता है उसे कहते हैं
(अ)चंद्रशेखर सीमा (ब) एडिंग्टन सीमा (स) होयले सीमा (द)उपरोक्त कोई नहीं
16. चंद्रमा पर कदम रखने वाला पहला देश?
(अ)यू.एस.ए. (ब) रूस (स) इंग्लैंड (द) फ्रांस
17. संगमकालीन दक्षिण भारत में भगवान कृष्ण की तुलना किस देवता से की गई है?
(अ) मरुगन देवता से (ब) सुब्रह्मण्यम देवता से (स) वेलन देवता से (द) मैयों देवता से
18. विज्ञान के किस क्षेत्र में ह्वाइट ड्वार्फ के बारे में सीखेंगे?
(अ) खगोलशास्त्र (ब) कृषि (स) जेनेटिक्स (द) एंथ्रोपोलॉजी
19. निम्नलिखित में से किस एक नगर में भूमध्य सागरीय जलवायु नहीं पाई जाती है?
(अ) लास एंजिल्स (ब) रोम (स) केपटाउन (द) न्यूयार्क
20. मोस्ट एफिशियंट नवरत्न अवार्ड-2013 किसे दिया गया है?
(अ)भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (ब)हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (स) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (द) महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड
21. निम्नलिखित में से कौन सा एक तत्व है?
(अ)प्लास्टिक (ब)हीरा (स) अल्कोहल (द)बर्फ
22. वह आज्ञापत्र, जो ईस्ट इंडिया कंपनी को निरीक्षण तथा चुंगी की अदायगी से बचाता था, किस नाम से पुकारा जाता था?
(अ)दस्तक (ब) ओरंग (स) जकात (द) गौमत्शा
23. भारत में रेशम-उद्योग के मुख्य केंद्र निम्रांकित में से कौन से हैं?
(अ)श्रीनगर (ब) अमृतसर (स) तांजावर (द) उपर्युक्त सभी
24. गरीबी की रेखा निर्धारित करने का आधार क्या है?
(अ)प्रति व्यक्ति आय (ब) प्रति व्यक्ति द्वारा किया गया व्यय (स)परिवार की आय (द) इनमें से कोई नहीं
25. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के लिये राष्ट्रीय आयोग के गठन की व्यवस्था संविधान के किस अनुच्छेद के अधीन की गई है?
(अ)अनुच्छेद 330 के (ब) अनुच्छेद 338 के (स) अनुच्छेद 340 के (द) अनुच्छेद 342 के
26. व्यक्तिगत सत्याग्रह में विनोबा भावे को प्रथम सत्याग्रही चुना गया था। दूसरा कौन था?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) पंडित जवाहरलाल नेहरू (स) सी राजगोपालचारी (द) सरदार वल्लभभाई पटेल
27. अंतरिक्ष में सबसे तेज गति से घूमने वाले तारे का नाम क्या है?
(अ) प्राक्सिमा सेंचुरी (ब) केटलर-22बी (स) केटरल-24बी (द)बी.एफ.टी.एस.102
28. किसे गॉड पार्टिकल कहा जाता है?
(अ)यूरेनियम (ब)टाइटेनियम (स) बोसोन (द) हिग्स बोसोन
सही जवाब-1.(अ)कोयल राणा, 2.(ब)श्रीलंका, 3.(द) ऑस्ट्रेलिया, 4.(अ) लाल, 5.(द) लाल और हरा, 6.(स) बल्लाल सेन, 7.(स) लोहार वंश, 8.(अ) 1980 से 1984 तक, 9.(स) गुलजारी लाल नंदा, 10.(स) कॉपरनिकस, 11.(अ) ग्रह, 12.(स)एक्सिस बैंक, 13.(ब) आर. गांधी, 14.(अ)आय के सभी स्तरों पर समान दर से कर लगाया जाता है, 15.(अ)चंद्रशेखर सीमा, 16.(अ)यू.एस.ए.,17.(द) मैयों देवता से, 18.(अ) खगोलशास्त्र, 19.(द) न्यूयार्क, 20.(द) महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड, 21.(ब)हीरा, 22.(अ)दस्तक, 23.(द)उपर्युक्त सभी, 24.(अ)प्रति व्यक्ति आय, 25.(ब)अनुच्छेद 338 के, 26.(ब) पंडित जवाहरलाल नेहरू, 28. (द) बी. एफ. टी. एस. 102, 29.(द) हिग्स बोसोन।
कैटादिन , संयुक्त राज्य अमरीका, के उत्तरपूर्व सीमांत पर मेन राज्य के मध्य भाग में पिस्कैटाक्वॉइस जनपद के अंतर्गत स्थित एक पर्वत है, जिसकी ऊंचाई 5 हजार 268 फुट है।
यह पूर्णतया ग्रेनाइट चट्टानों से निर्मित है और कई भागों में नग्न पत्थर सतह पर उभर आए हैं। बाहर की ओर चट्टानों के टूटने फूटने से पर्वत विदीर्ण एवं बीहड़ सा लगता है। शिखरांचल पर लाइकेन तथा उसी जाति छोटे पौधे उगते हैं। इसके दो ढाई हजार फुट नीचे आदि जाति के छोटे पौधे मिलते हैं। ऊंचाई से देखने पर सारा पर्वतक्षेत्र शंक्वाकार ग्रेनाइट शिखर एवं मध्यांचलों में प्रवाहित छोटी बड़ी नदियां तथा झीलें बहुत ही मनोरम दृश्य उपस्थित करती हैं। शिखरांचल में ग्रेनाइट चट्टानों के ऊपर कहीं-कहीं ट्रैप तथा अन्य चट्टानें मिलती हैं जिनमें बलुआ पत्थर प्रमुख हैं। सारा पर्वतप्रांत बीहड़ एवं दुर्गम है और केवल पेनॉब्सकाट नदी एकमात्र मार्ग प्रदान करती हैं; इसमें भी बालू के ढूहे एवं प्रपात इत्यादि हैं। प्राकृतिक सौंदर्य एवं बीहड़ता के कारण कैटादिन पर्वत प्रांत तथा आसपास के क्षेत्रों को वर्ष 1931 में नेशनल पार्क का रूप दे दिया गया है।
अबू सिंबल मिस्र के दो प्राचीन मंदिर हैं, जिन्हें फैरो रैमजिज द्वितीय ने ईसा से पहले तेरह सौ साल पहले बनवाया था। ये मंदिर चट्टïानों को काटकर बनाए गए थे।
बड़े मंदिर के भीतर रैमजिज द्वितीय और तीन अन्य देवताओं की प्रतिमाएं हैं, लेकिन मंदिर का अग्रभाग बड़ा ही भव्य है। इसमें बैठे हुए फैरो की चार प्रतिमाएं बनी हुई हैं, जो बीस- बीस मीटर ऊंची हैं। ये मंदिर रैमजिज द्वितीय को समर्पित हैं। इसी के पास एक छोटा मंदिर है , जो रैमजिज द्वितीय की पत्नी नैफरतारी को समर्पित है। इसके मुख्य द्वार के दोनों तरफ तीन-तीन प्रतिमाएं खड़ी हैं, जो दस - दस मीटर ऊंची हैं।
अबू सिंबल के ये मंदिर आसवान बांध से कोई 280 किलोमीटर दूर थे, लेकिन जब बांध बनकर तैयार हुआ तो नासिर झील में पानी चढऩे लगा, जो इन मंदिरों के लिए खतरनाक साबित हो सकता था।
संयुक्त राष्टï्र की मदद से इन मंदिरों के एक- एक हिस्से को अलग करके उसी चट्टान पर 60 फीट ऊपर दोबारा जोड़ा गया। ये काम 1964 में शुरू होकर 1968 में पूरा हुआ।
ताबुन एक प्रकार का रासायनिक हथियार है। श्रेडर ने ही 1936 में ताबुन की खोज की थी। दूसरे विश्व युद्घ के दौरान बमों में रासायनिक हथियार भर दिए जाते थे। हालांकि इन बमों का इस्तेमाल कभी नहीं हुआ। तरल रूप में ताबुन फल जैसी खुशबू देता है, कुछ कुछ कड़वे बादाम की तरह। गैस त्वचा के संपर्क में आने पर या फिर सूंघने पर नाक के जरिए शरीर में चली जाती है। इसका असर और लक्षण सारिन जैसा ही है, जो एक प्रकार का घातक रासायनिक हथियार है।
लेफ्टिस्ट
उन लोगों या दलों को लेफ्टिस्ट कहते हैं, जिनके विचार साम्यवाद या समाजवाद से प्रभावित होते हैं और कुछ उदारवादी होते हैं। वस्तुत: वामपंथी का तात्पर्य इस शब्द से अब लिया जाता है। उसका पहले विचारधारा से कोई संबंध नहीं था। फ्रांसीसी क्रांति के समय उग्रपंथी राष्टï्रीय महासभा में अध्यक्ष के बाईं ओर बैठते थे। उन्हें ही वामपंथी कहा जाता था।
लाल रंग के गुबरैले को अक्सर अच्छी किस्मत से जोड़ कर देखा जाता है । साथ ही मिस्र में इस काले गुबरैले को इतना पवित्र माना जाता है कि किसी को दफनाने के दौरान कब्र में पत्थर के बने गुबरैले का ताबीज भी रखा जाता है ताकि मरने के बाद गुबरैला व्यक्ति की रक्षा कर सके ।
परीक्षणों से यह बात सामने आई है कि गोबर में पाया जाने वाला कीड़ा गुबरैला प्रकृति में सबसे ज्यादा ताकतवर प्राणी होता है। आधा इंच लंबा गुबरैला ने परीक्षणों के दौरान अपने वजन की तुलना में 1141 गुना अधिक वजन खींच सकता है। वह इतना अधिक वजन खींच सकता है कि उसकी तुलना में एक आदमी को छह भरी हुईं डबल डेकर बसें खींचनी पड़े।
ब्रिटिश शोधकर्ताओं का कहना है कि सींगदार नर गुबरैले की यह चमत्कारी ताकत उसकी सहवास रणनीति (मेटिंग स्ट्रेटजी) का एक हिस्सा होती है जिसके बल पर वह अपने लिए मादा को हासिल करता है। लंदन विश्वविद्यालय के क्वीन मैरी कॉलेज के एक शोधकर्ता डॉ. रॉब नेल का कहना है कि कीडों मकोड़ों में अपनी आश्चर्यजनक ताकत दिखाने की क्षमता होती है और यह उनके सेक्स जीवन का अभिन्न भाग होता है।
मादा गुबरैला गोबर के बड़े ढेर में सुरेंगें बनाती है, जिन सुरंगों में नर गुबरैले उनसे सहवास करते हैं। अगर किसी सुरंग में पहले से ही कोई नर और मादा मौजूद है और कोई दूसरा नर सुरंग में प्रवेश करता है तो उसे अपने सींगों के बल से दूसरे नर को सुरंग से बाहर निकालना होता है। इस लड़ाई में जो भी जीतता है, मादा उसी की हो जाती है।
भारत निर्वाचन आयोग प्रारम्भ से बहु-सदस्यीय निकाय नहीं था। जब यह पहले पहल 1950 में गठित हुआ तब से और 15 अक्टूबर 1989 तक केवल मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहित यह एक एकल-सदस्यीय निकाय था। 16 अक्टूबर 1989 से 1 जनवरी 1990 तक यह आर.वी.एस. शास्त्री (मु.नि.आ.) और निर्वाचन आयुक्त के रूप में एस.एस. धनोवा और वी.एस. सहगल सहित तीन-सदस्यीय निकाय बन गया। 2 जनवरी 1990 से 30 सितम्बर 1993 तक यह एक एकल-सदस्यीय निकाय बन गया और फिर 1 अक्टूबर 1993 से यह तीन-सदस्यीय निकाय बन गया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त
भारत के संविधान के अनुच्छेद 324(2) के अधीन मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति का अधिकार भारत के राष्ट्रपति को दिया गया है। संविधान का अनुच्छेद 324 (2) मुख्य निर्वाचन आयुक्त को छोडक़र समय समय पर निर्वाचन आयुक्तों की संख्या को निश्चित करने का अधिकार भी भारत के राष्ट्रपति को देता है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त अथवा निर्वाचन आयुक्त अपने पद का कार्यभार संभालने की तिथि से 6 वर्ष की अवधि के लिए पदस्थ रहते हैं। फिर भी यदि मुख्य निर्वाचन आयुक्त अथवा निर्वाचन आयुक्त छ: वर्ष की अवधि समाप्त होने से पहले पैंसठ वर्ष की आयु प्राप्त कर लेते हैं तो वह पैंसठ वर्ष की आयु प्राप्त करने की तिथि से अपने पद को छोड़ देंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्तों की सूची
1. सुकुमार सेन -21 मार्च 1950 - 19 दिसम्बर 1958
2. के. वी. के. सुंदरम - 20 दिसम्बर 1958 - 30 सितंबर 1967
3. एस. पी. सेन वर्मा - 1 अक्टूबर 1967 - 30 सितंबर 1972
4. डॉ. नागेन्द्र सिंह- 1 अक्टूबर 1972 - 6 फऱवरी 1973
5. टी. स्वामीनाथन -7 फऱवरी 1973 - 17 जून 1977
6. एस. एल. शकधर - 18 जून 1977 - 17 जून 1982
7. आर. के. त्रिवेदी- 18 जून 1982 - 31 दिसम्बर 1985
8. आर. वी. एस शास्त्री -1 जनवरी 1986 - 25 नवम्बर 1990
9. वी. एस. रमादेवी- 26 नवम्बर 1990 - 11 दिसम्बर 1990
10. टी. एन. शेषन-12 दिसम्बर 1990 - 11 दिसम्बर 1996
11. एम. एस. गिल - 12 दिसम्बर 1996 - 13 जून 2001
12. जे. एम. लिंगदोह -14 जून 2001 - 7 फऱवरी 2004
13. टी. एस. कृष्णमूर्ति - 8 फऱवरी 2004 - 15 मई 2005
14. बी. बी. टंडन -16 मई 2005 - 28 जून 2006
15. एन गोपालस्वामी - 29 जून 2006 - 20 अप्रैल 2009
16. नवीन चावला - 21 अप्रैल 2009 - 29 जुलाई 2010
17. शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी - 30 जुलाई 2010 - 10 जून 2012
18. वी. एस. संपत -11 जून 2012 - 15 जनवरी 2015
19. एच. एस. ब्रह्मा -16 जनवरी 2015 – 18 अप्रैल 2015
20. डॉ. नसीम जैदी - 18 अप्रैल 2015 -वर्तमान (संभावित जुलाई 2017)
माइंड्स ऑफ मड को इसे दलदल के अंदर का ज्वालामुखी भी कह सकते हैं। पृथ्वी के अंदर की गैस जब पृथ्वी की कमज़ोर सतह को तलाश लेती है तो वहां निकलने की कोशिश करती है । उस दबाव के चलते पृथ्वी की सतह पर दलदल जैसी स्थिति बनती है ।
पूर्वी अजऱबैजान ऐसी दलदलीय ज्वालामुखी का घर है। दुनिया भर के एक हज़ार दलदलीय ज्वालामुखी में एक तिहाई यहीं स्थित हैं । ज्वालामुखी का शीर्ष पृथ्वी से 700 मीटर की ऊंचाई तक स्थित होता है और 10 किलोमीटर के दायरे में भी फैला हो सकता है । इनमें से ज़्यादातर 400 मीटर की ऊंचाई पर होते हैं । आम ज्वालामुखी के उलट यह ठंडा होता है, लेकिन यह भी उतना ही खतरनाक होता है । इसकी चपेट में आने के बाद इंसान का दम घुट जाता है ।
स्पेन का नया द्वीप
स्पेन के द्वीपसमूह कैनरी आइसलैंड से मात्र कुछ ही दूरी पर एक नया द्वीप जन्म ले रहा है। इन दिनों स्पेन के द्वीपसमूह कैनरी आइसलैंड से मात्र 70 मीटर की दूरी पर समुद्र की गहराइयों में फूटे ज्वालामुखी के कारण एक नया द्वीप जन्म ले रहा है। आसपास रहने वाले लोग इस प्राकृतिक घटना के साक्षी बन रहे हैं।
एल हेरो के नजदीक स्थित कैनरी द्वीप के पास खौलते समुद्र से 20 मीटर की ऊंचाई तक लावा की धाराएं फूट रही हैं और चारों तरफ हवा में सल्फर की गंध फैली हुई है। फूट रहा ज्वालामुखी सतह से करीब 3 हजार फीट नीचे है। जैसे-जैसे समुद्र से प्रकट होते द्वीप का आकार फैल रहा है, वैसे-वैसे ज्वालामुखी से ज्यादा मात्रा में मलबा, पत्थर और कीचड़ बाहर निकल रहा है। अब तक समुद्री ज्वालामुखी की यह विस्फोटक शक्ति सतह के नीचे ही दिखाई देती थी, लेकिन वैज्ञानिक और आसपास के द्वीप वासी प्रकृति की इस शक्ति का साक्षात कर रहे हैं। द्वीपवासियों में इस बात को लेकर बहस चल रही है कि इस नए द्वीप को क्या नाम दिया जाए।
समुद्र में जिस जगह यह द्वीप प्रकट हो रहा है, वह सतह से 100 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित एल हेरो के पास है और विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समुद्री ज्वालामुखी का फूटना जारी रहा तो यह नया द्वीप मुख्यभूमि से मिल जाएगा। समुद्र में फूटे इस ज्वालामुखी के कारण कैनरी द्वीप के घरों को खाली करवा दिया गया है और आसपास की सडक़ों को बंद कर दिया गया है. समुद्र में जहाजों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। इस द्वीप में 500 से भी ज्यादा सुप्त ज्वालामुखी हैं ।
एल हेरो में पिछला ज्वालामुखी वर्ष 1771 में फूटा था जबकि कैनरी
सेरेस यह सबसे छोटा बौना ग्रह है। इसे पहले 1 सेरेस के नाम से क्षुद्रग्रह माना जाता था। इसकी कक्षा है 44 करोड़ 60 लाख किमी सूर्य से।
वहीं व्यास है 950 किमी। सेरेस कृषि का रोमन देवता है। इसकी खोज गुईसेप्पे पिआज्जी ने 1 जनवरी 1801 में की थी।
सेरेस मंगल और बृहस्पति मे मध्य स्थित मुख्य क्षुद्र ग्रह पट्टे में है। यह इस पट्टे में सबसे बड़ा पिंड है। सेरेस का आकार और द्रव्यमान उसे गुरुत्व के प्रभाव में गोलाकार बनाने के लिये पर्याप्त है। अन्य बड़े क्षुद्रग्रह जैसे 2 पलास, 3 जुनो तथा 10 हायजीआ अनियमित आकार के हंै।
सेरेस का एक चट्टानी केन्द्रक है और 100 किमी मोटी बर्फ की परत है। यह 100 किमी मोटी परत सेरेस के द्रव्यमान का 23-28 प्रतिशत तथा आयतन का 50 प्रतिशत है। यह पृथ्वी पर के ताजे जल से ज्यादा है। इस के बाहर एक पतली धूल की परत है। सेरेस की सतह ‘ष्ट’ वर्ग के क्षुद्रग्रह के जैसी है। सेरेस पर एक पतले वातावरण के संकेत मीले है। सेरेस तक कोई अंतरिक्ष यान नहीं गया है, लेकिन नासा का डान इसकी यात्रा 2015 मे करेगा।
1. हाल ही में फ्रांस के नए प्रधानमंत्री के रूप मे किसने कार्यभार संभाला है?
(अ) फ्रांसोआ ओलांद (ब) जॉ मार्क ऐरो (स) मानुएल वाल्स (द) फ्रेडेरिक दाबी
2. हाल ही में सिमोन डैक पुरस्कार के लिए निम्नलिखित में से किसका चयन किया गया है?
(अ)अनीश कपूर (ब) सुमीत चुग (स)बी.आर. शेट्टी (द) तलवीन सिंह
3. हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्रालय ने किस भारतीय खेल संघ की मान्यता रद्द कर दी है?
(अ) मुक्केबाजी संघ (ब) बैडमिंटन संघ (स) फुटबॉल संघ (द) हॉकी संघ
4. दक्षिण अफ्रीका में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) कांगो, जायरे (ब) नील (स) नाइजेर (द) जेम्बेजी
5. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी है?
(अ) मर्रे डार्लिंग (ब) मिचेल (स) मर्चिसन (द) गिल्बर्ट
6. कौन सा महाद्वीप मरुस्थल विहीन है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया
7. वेनेजुएला स्थित उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान को कहा जाता है?
(अ) लानोज (ब) कैम्पोस (स) पार्कलैंड (द) सवाना
8. अमेजन नदी के दक्षिण में स्थित ब्राजील के मैदानी क्षेत्र में पाए जाने वाले उष्ण कटिबंधीय घासभूमियों को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) लानोज (ब) कैम्पोस (स) पार्कलैंड (द) सवाना
9. गेहूं की कृषि निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) सेल्वास (ब) लानोज (स) केम्पास (द) स्टेपी
10. गेहूं की खेती निम्नलिखित में से किस मृदा से संबंधित है?
(अ) चेरनोजम (ब) पॉडजोल (स) लाल (द) जलोढ़
11. ट्रक फार्मिंग का दूसरा नाम निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) रेशम उत्पादन कृषि (ब) अंगूरोत्पादन कृषि (स) फल कृषि (द) विपणन बागवानी
12.जमीन पर फैलने वाली सब्जियों की व्यापारिक कृषि कहलाती है?
(अ) वेजीकल्चर (ब) ओलेरीकल्चर (स) आरबोरीकल्चर (द) एपीकल्चर
13. मानचित्र का वर्षा का वितरण दिखाने के लिए किस रेखा का प्रयोग किया जाता है?
(अ) आइसोहाइट (ब) आइसोथर्म (स) आइसोबार (द) आइसोहेलाइन
14. सामान जनसंख्या घनत्व वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखाएं कौन सी हैं?
(अ)आइसोप्रैक्ट (ब)आइसोडोपेन (स) आइसोटैक (द) आइसोपाइक्निक
15. धु्रवों पर क्षोभमण्डल किस ऊंचाई तक विद्यमान है?
(अ)5 किमी तक (ब) 10 किमी तक (स) 8 किमी तक (द) 18 किमी तक
16. एक बायोगैस बेहतर काम करेगा यदि?
(अ)40अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय (एयरोविक) स्थिति में हो (ब) 40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो (स) 45अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय स्थिति मेें हो (द)इनमें से कोई नहीं
17. भारत में मुगल काल की अधिकांश इमारतों में किस प्रकार की चट्टानों या पत्थरों का उपयोग बहुतायत से मिलता है?
(अ) नीस पत्थरों का (ब) संगमरमर का (स) चूना-पत्थर का (द) बलुआ-पत्थर का
18. चोल राजाओं ने किस धर्म को संरक्षण प्रदान किया?
(अ) जैन धर्म (ब) बौद्ध धर्म (स) शैव धर्म (द) वैष्णव धर्म
19. भारतीय नौसेना में सेना के लेफ्टीनेंट कर्नल के समकक्ष कौन होता है?
(अ) कोमोडोर (ब) कैप्टन (स) कमांडर (द)लेफ्टीनेंट कमांडर
20. अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणतम बिंदु है?
(अ)आशा अंतरीप (ब) केप अगुलहास (स) केपटाऊन (द) नेटाल
21. विश्व में मैदानों का सर्वाधिक विस्तार किस महाद्वीप में है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) उत्तर अमेरिका (द) अफ्रीका
22. मासेलो क्या है?
(अ) एक अमेरिकी भाषा (ब) ब्राजील का एक बंदरगाह (स) दक्षिण अफ्रीका की एक जनजाति (द) साइबेरिया का एक जानवर
23. निम्नलिखित में कौन सा एक पत्तन गुजरात में पोत के तोडऩे एवं मरम्मत हेतु प्रसिद्ध है?
(अ) पोरबंदर (ब) पाटन (स) पीपावाव (द) माण्डवी
24. सघन खेती के लिए खेतिहर क्षेत्र होना चाहिए?
(अ) अधिक वर्षा वाला (ब) कम वर्षा वाला (स) सिंचित (द) असिंचित
25. सेलीकल्चर का संबंध निम्न में से किससे है?
(अ)लाख से (ब)रेशम कीट से (स)मधुमक्खी से (द)मछली से
26. उस इसरो रॉकेट का नाम क्या है जो अंतरिक्ष में आईआरएनएसएस -1 बी को ले जाएगा?
(अ) पीएसएलवी सी-20 (ब) पीएसएलवी सी-24 (स) पीएसएलवी सी-25 (द) पीएसएलवी सी-26
27. के. शिवरामकृष्णन पैनल का क्या उद्देश्य है?
(अ) स्वीस खातों से काला धन लाना (ब) महिलाओं के खिलाफ अत्याचार संभाल करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश (स) सीमांध्र की नई राजधानी का नाम सुझाने के लिए (द) टैक्स सुधारों के लिए
28. सन फ्लावर मूवमेंट (सूरजमुखी छात्र आंदोलन) का संबंध किस देश से है?
(अ)तिब्बत (ब) थाईलैंड (स) ताइवान (द) भारत
सही जवाब- 1.(स)मानुएल वाल्स, 2.(ब) सुमीत चुग, 3.(अ)मुक्केबाजी संघ, 4.(ब) नील, 5.(अ) मर्रे डार्लिंग, 6.(ब) यूरोप, 7.(अ)लानोज, 8.(ब) कैम्पोस, 9.(द) स्टेपी, 10.(अ)चेरनोजम, 11.(द) विपणन बागवानी, 12.(ब) ओलेरीकल्चर, 13.(अ) आइसोहाइट, 14.(द) आइसोपाइक्निक, 15.(स)8 किमी तक, 16.(ब)40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो, 17.(द) बलुआ-पत्थर का, 18.(स) शैव धर्म, 19.(स) कमांडर, 20.(ब) केप अगुलहास, 21.(ब) यूरोप, 22.(ब) ब्राजील का एक बंदरगाह, 23.(ब) पाटन, 24.(स) सिंचित, 25.(ब) रेशम कीट से, 26.(ब) पीएसएलवी सी-24, 27.(स) सीमांध्र की नई राजधानी का नाम सुझाने के लिए, 28.(स) ताइवान।
कम्पयूटर की दुनिया में विंडोज़ एक्सपी एक जाना - पहचाना नाम है। इसकी बिक्री अक्टूबर 2001 में शुरू हुई थी और इसे ग्राहकों ने काफी पसंद किया। बाजार शोध फर्म नेट एप्लीकेशंस के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2012 तक ये माइक्रोसॉफ्ट का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला कम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम था। हालांकि इसके बाद विंडोज़-7 आगे निकल गया।
ये सॉफ्टवेयर आज भी कई सरकारी संस्थानों में काफी लोकप्रिय है और कुछ अध्ययनों से पता चला है कि दुनिया की ज्यादातर कैश मशीनों में आज भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर की लंबी उम्र की वजह ये नहीं है कि एक्सपी में दूसरों के मुकाबले कुछ खास है, बल्कि इसकी बड़ी वजह बाद में आने वाले संस्करणों में हुई देरी है। ऐसे में इस ऑपरेटिंग सिस्टम के सपोर्ट लाइफ को बढ़ा दिया गया। लंबे समय तक एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने के चलते कंपनियों को इससे एक तरह का लगाव सा हो गया।
एक्सपी को अक्टूबर 2001 में लॉन्च किया गया था। यह विंडोज़ के सबसे ताजा ओएस विंडोज़ 8 से (जो अक्टूबर 2012 को लॉन्च हुआ) से 11 साल और तीन जेनरेशन पीछे है। अब विंडोज़ एक्सपी के लिए माइक्रोसॉफ्ट का तकनीकी सपोर्ट खत्म हो गया है। इसी के साथ माइक्रोसॉफ्ट के सबसे लंबे समय से चल रहे ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) के अंत की शुरुआत हो गई है। 8 अप्रैल, 2014 से विंडोज़ एक्सपी यूजर को कंपनी की तरफ से कोई अपडेट और टेक्निकल सपोर्ट मिलना भी बंद हो गया है। सपोर्ट बंद होने के बाद भी आप विंडोज़ एक्सपी का इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन इसको इस्तेमाल करने को लेकर खतरे बढ़ जाएंगे।
मस्टर्ड गैस
मस्टर्ड गैस एक प्रकार का रासायनिक हथियार है। पहले विश्व युद्घ में मस्टर्ड गैस का पहली बार इस्तेमाल हुआ था। हालांकि युद्घ से बहुत पहले ही इसके साथ प्रयोग किए गए थे। जर्मन रसायनशास्त्री विलहेम लोमेल और विलहेम स्टाइंकोपिन ने 1916 में हथियार के रूप में इसके इस्तेमाल की सलाह दी थी। रासायनिक हथियार के रूप में इस्तेमाल होने वाली दूसरी गैसों की तरह इसे महाविनाश का हथियार आधिकारिक रूप से नहीं माना गया है।
मस्टर्ड गैस कपड़ों को छेद कर त्वचा में समा जाती है। इसके संपर्क में आने के 24 घंटे बाद ही असर दिखना शुरू होता है। गैस के असर से पहले त्वचा लाल हो जाती है। फिर फफोले निकलते हैं। इसके बाद उस जगह की त्वचा छिलके की तरह उतर जाती है। नाक के रास्ते से अंदर गई गैस जानलेवा हो सकती है, क्योंकि यह फेफड़ों के उतकों को नुकसान पहुंचाती है।
लेकिन सीरिया में मिली जहरीली मस्टर्ड गैस के अवशेषों से जर्मनी नमक बनाने की तैयारी की जा रही है। जर्मनी को जहरीली गैसों और रासायनिक हथियारों को खत्म करने का पुराना अनुभव है।
भारत में पहली बार वर्ष 1952 में लोकसभा का गठन हुआ। पहले लोकसभा चुनावों के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 364 सीटों के साथ सत्ता में आई। इस चुनाव में कुल पड़े वोटों का 45 प्रतिशत कांग्रेस ने प्राप्त किया था। पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। उनकी पार्टी ने कुल 75.99 प्रतिशत मत प्राप्त किए थे। 17 अप्रैल, 1952 को गठित हुई इस लोकसभा ने 4 अप्रैल, 1957 तक का अपना कार्यकाल पूरा किया।
स्वतंत्र भारत में चुनाव होने से पहले जवाहरलाल नेहरू के दो पूर्व कैबिनेट सहयोगियों ने कांग्रेस के वर्चस्व को चुनौती देने के लिए अलग राजनीतिक दलों की स्थापना कर ली। एक ओर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अक्टूबर, 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की, वहीं दूसरी ओर बी. आर. अम्बेडकर ने अनुसूचित जाति महासंघ को पुनर्जीवित किया।
पहले आम चुनाव कुल 489 निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित किए गए। इन आम चुनावों में 26 भारतीय राज्यों का प्रतिनिधित्व किया गया। देश की प्रथम लोकसभा के अध्यक्ष जी. वी. मावलंकर थे। इस लोकसभा में 677 बैठकें हुईं, जो अब तक हुई बैठकों की उच्चतम संख्या है।
भारत की प्रथम लोकसभा ने 17 अप्रैल, 1952 से 4 अप्रैल, 1957 तक अपना कार्यकाल पूरा किया।
1951-52 को हुए आम चुनावों में मतदाताओं की संख्या 17 करोड़ 32 लाख 12 हजार 343 थी, जिनमें से 15 फ़ीसदी साक्षर थे। वर्ष 2014 में यह संख्या बढक़र 81 करोड़ 45 लाख 91 हजार 184 हो गई है। इस प्रकार कुल वृद्धि 4.7 गुना है।
पहले आम चुनाव में संसद की 497 सीटों के साथ-साथ राज्यों की विधानसभाओं के लिए भी चुनाव हुए, लेकिन जहां संसद में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ वहीं कुछ राज्यों में इसे दूसरे दलों से ज़बर्दस्त टक्कर मिली। मद्रास, हैदराबाद और त्रावणकोर में कांग्रेस पार्टी बहुमत हासिल करने में विफल रही जहां उसे कम्युनिस्ट पार्टी ने कड़ी टक्कर दी।
हालांकि इन चुनावों में हिंदू महासभा और अलगाववादी सिख अकाली पार्टी को मुंह की खानी पड़ी। पहले चुनाव के बाद से ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) ने दक्षिणी राज्यों में जनसमर्थन बढ़ाना शुरू कर दिया जिसके नतीजे 1957 में हुए चुनाव में उसे मिले। त्रावणकोर-कोचिन और मालाबार को मिला कर बने केरल में कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई।
नेहरू के समय में एक और अहम फ़ैसला भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन का था। इसके लिए राज्य पुनर्गठन क़ानून (1956) पास किया गया। आज़ादी के बाद भारत में राज्यों की सीमाओं में हुआ यह सबसे बड़ा बदलाव था. इसके तहत 14 राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों की स्थापना हुई। इसी क़ानून के तहत केरल और बॉम्बे को राज्य का दर्जा मिला। संविधान में एक नया अनुच्छेद जोड़ा गया जिसके तहत भाषाई अल्पसंख्यकों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार मिला। इसी वर्ष पांडिचेरी, कारिकल, माही और यनम से फ्रांसीसी सत्ता का अंत हुआ।
संयुक्त अरब अमीरात मध्य पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। सन् 1873 से 1947 तक यह ब्रिटिश भारत के अधीन रहा। उसके बाद इसका शासन लंदन के विदेश विभाग से संचालित होने लगा। 1971 में फारस की खाड़ी के सात शेख राज्यों आबू धाबी, शारजाह, दुबई, उम्म अल कुवैन, अजमान, फुजइराह तथा रस अल खैमा को मिलाकर स्वतंत्र संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना हुई।
इसमें रस अल खैमा 1972 में शामिल हुआ। 19वीं सदी में युनाइटेड किंगडम और अनेक अरब शेखों के बीच हुई संधि की वजह से 1971 से पहले संयुक्त अरब अमीरात को युद्धविराम संधि राज्य के नाम से जाना जाता था। इसके अलावा क्षेत्र के अमीरात की वजह से 18वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी के शुरुआत तक इसे पायरेट कोस्ट के नाम से भी जाना जाता था। 1971 के संविधान के आधार पर संयुक्त अरब अमीरात की राजनैतिक व्यवस्था आपस में जुड़े कई प्रबंधकीय निकायों से मिलकर बनी है। इस्लाम देश का राष्ट्रीय धर्म और अरबी राष्ट्रीय भाषा है। तेल भंडार के मामले में दुनिया का छठवां सबसे बड़ा देश संयुक्त अरब अमीरात की अर्थव्यवस्था मध्य पूर्व में सबसे विकसित है।
इब्रानी सामी-हामी भाषा-परिवार की सामी शाखा में आने वाली एक भाषा है । ये इस्राइल की मुख्य- और राष्ट्रभाषा है । इसका पुरातन रूप बिब्लिकल इब्रानी यहूदी धर्म की धर्मभाषा है और बाइबिल का पुराना नियम इसी में लिखा गया था । ये इब्रानी लिपि में लिखी जाती है और दाएं से बाएं पढ़ी और लिखी जाती है। पश्चिम के विश्वविद्यालयों में आजकल इब्रानी का अध्ययन अपेक्षाकृत लोकप्रिय है।
प्रथम महायुद्ध के बाद फिलिस्तीन (यहूदियों का इजऱायल नामक नया राज्य) की राजभाषा आधुनिक इब्रानी है। सन् 1925 ई. में जेरूसलम का इब्रानी विश्वविद्यालय स्थापित हुआ जिसके सभी विभागों में इब्रानी ही शिक्षा का माध्यम है। इजऱायल राज्य में कई दैनिक पत्र भी इब्रानी में निकलते हैं। इब्रानी भाषा सामी परिवार ((सेमेटिक फेमिली) की भाषाओं में से एक है। यह यहूददियों की प्राचीन सांस्कृतिक भाषा है। इसी में उनका धर्मग्रंथ (बाइबिल का पूर्वार्ध) लिखा हुआ है; इसलिए इब्रानी का ज्ञान मुख्यतया बाइबिल पर निर्भर है।
व्युत्पत्ति की दृष्टि से सामी शब्द नौह के पुत्र सेम से संबंध रखता है। सामी भाषाओं की पूर्वी उपशाखा का क्षेत्र मेसोपोटेमिया था। वहां पहले सुमेरियन भाषा बोली जाती थी, जिसके कारण सुमेर की भाषा ने पूर्वी सामी भाषाओं को बहुत कुछ प्रभावित किया है। प्राचीनतम सामी भाषा अक्कादीय की दो उपशाखाएं हैं, अर्थात् असूरी और बाबुली। सामी परिवार की दक्षिणी उपशाखा में अरबी, हब्शी (इथोपियाई) तथा साबा की भाषाएं प्रधान हैं। सामी वर्ग की पश्चिमी उपशाखा की मुख्य भाषाएं इस प्रकार हैं- उगारितीय, कनानीय, आरमीय और इब्रानी। इनमें से उगारितीय भाषा (1500 ई. पू.) सबसे प्राचीन है; इसका तथा कनानीय भाषा का गहरा संबंध है।
1. युद्ध में विशेष पराक्रम दिखाने वाले योद्धा को कौन सी उपाधि दी जाती थी?
(अ) क्षत्रिय शिखामणि (ब) वेडेक्कार (स) महादण्डनायक (द) धर्मभट्ट
2. परैया का अर्थ क्या है?
(अ) ब्राह्मण (ब) अछूत (स) क्षत्रिय (द) वैश्य
3. चोल काल में सोने के सिक्के कहलाते थे?
(अ) कुलंजु (ब) काशु (स) रूपक (द) दीनार
4. चोल काल में राज्य की स्वामित्व वाली भूमि कहलाती थी?
(अ)प्रभुमान्यम् (ब)देवदान (स)ब्रह्मदेव (द) इनमें से कोई नहीं
5. चीन में व्यापारिक दूत भेजनेवाले चोल सम्राट थे?
(अ) रामराज-प्रथम (ब) राजेंद्र प्रथम (स) कुलोत्तुंग चोल प्रथम (द) उपर्युक्त सभी
6. रूद्राम्बा किस राजवंश की प्रसिद्ध महिला शासक थी?
(अ) काकतीय (ब) यादव (स) होयसाल (द) पांड्य
7. कुतुबमीनार के कार्य को किसने पूरा किया था?
(अ) रजिया (ब) कुतुबुद्दीन ऐबक (स) इल्तुतमिश (द) बलबन
8. निम्नांकित में से दिल्ली का पहला तुगलक सुल्तान कौन था?
(अ) गयासुद्दीन तुगलक (ब) मलिक तुगलक (स) मुहम्मद बिन तुगलक (द) फिरोज तुगलक
9. पंजाब के हिंदूसाही राजवंश को किसने स्थापित किया?
(अ) वसुमित्र (ब) कल्लर (स) जयपाल (द) महिपाल
10. अलाई दरवाजा निम्नलिखित में से किसका मुख्य द्वार है?
(अ) जमातखाना मस्जिद (ब) सीरी (स) कुतुब मीनार (द) इनमें से कोई नहीं
11. ईरान के शाह और मुगल शासको के बीच झगड़े की जड़ क्या थी?
(अ) काबुल (ब) कंधार (स) कुंटूज (द) गजनी
12. मुमताज महल का असली नाम क्या था?
(अ) अर्जुमन्द बानो बेगम (ब) लाडली बेगम (स) मेहरून्निशा (द) रोशन आरा
13. अकबर ने सर्वप्रथम वैज्ञानिक संबंध राजपूतों के जिस गृह से स्थापित किए, वह था?
(अ) बुंदेलों से (ब) कछवाहों से (स) राठौड़ों से (द) सिसोदियों से
14. प्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन का मकबरा कहां स्थित है?
(अ) आगरा में (ब) ग्वालियर में (स) झांसी में (द) जयपुर में
15. मुगल प्रशासन में जिले को किस नाम से जाना जाता था?
(अ) अहार (ब) दस्तूर (स) सूबा (द) सरकार
16. राज्यपाल का मुख्य सलाहकार कौन रहता है?
(अ) भारत के उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायमूर्ति (ब) मुख्यमंत्री (स) लोकसभा का अध्यक्ष (द) राष्ट्रपति
17. स्वतंत्र भारत में निम्नलिखित में से कौन सी महिला किसी राज्य की पहली राज्यपाल थी?
(अ) श्रीमती सरोजिनी नायडू (ब) श्रीमती सुचेता कृपलानी (स) श्रीमती इंदिरा गांधी (द) श्रीमती विजयालक्ष्मी पंडित
18. राज्य के गवर्नर को कौन शपथ दिलाता है?
(अ) उस राज्य का मुख्य न्यायाधीश (ब) उपराष्ट्रपति (स) भारत का मुख्य न्यायाधीश (द) राष्ट्रपति
19. ईसाइयों का गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है?
(अ) ईसा मसीह की मृत्यु हुई थी (ब) ईसा मसीह का जन्म हुआ था (स) ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था (द) ईसवी सन् का प्रारंभ हुआ था
20. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा एक सही है?
(अ) एलाइंस एयर इंडियन एयरलाइंस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक है (ब)भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण देश के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों में से सात का प्रबंध करता है (स)भारत में नागरिक विमानन विनियमन को लागू करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नियामक संगठन है (द) नागर विमानन महानिदेशालय के कार्य हैं: मुख्य उड़ान पट्टी तथा टर्मिनल भवन की योजना बनाना और उनका निर्माण तथा विमान सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराना
21. भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली कब स्थानांतरित हुई?
(अ) 1916 (ब) 1909 (स) 1911 (द) 1914
22. नि: शुल्क व अनिवार्य शिक्षा के लिए गोखले का निधेयक कब पेश किया गया?
(अ) 1911 (ब) 1912 (स) 1913 (द) 1914
23. उपन्यास दुर्गेश नंदिनी के लेखक कौन हैं?
(अ) रवींद्रनाथ टैगोर (ब) तारकनाथ गंगोपाध्याय (स) स्वर्ण कुमारी (द) बंकिम चंद्र चटर्जी
24. भारतीय राजनीति में 1947 के बाद किस महिला ने सर्वाधिक योगदान दिया?
(अ) अरुणा आसफ अली (ब) कमला रानी सिंह (स) तारकेश्वरी सिन्हा (द) राबड़ी देवी
25. इनमें से कौन भारत में मुसलमानों की उच्च शिक्षा के लिए पथ प्रदर्शक बने?
(अ) अमीर अली (ब) बदरुद्दीन तैयबजी (स) सैयद अली खान (द) सर सैयद अहमद खां
26. लेक्चर्स फ्रॉम कोलंबो टू अल्मोड़ा निम्नलिखित में से किस एक के अनुभवों पर आधारित है?
(अ) वीर सावरकर (ब) एनीबेसेंट (स) रामकृष्ण परमहंस (द) स्वामी विवेकानंद
27. किस देश में भारतीय बैंकों की सर्वाधिक शाखाएं कार्यरत हैं?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) यूके (स) नेपाल (द) भूटान
28. भारत में सर्वाधिक शाखाएं किस विदेशी बैंक की है?
(अ) स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक (ब) सिटी बैंक (स) ए एण्ड जेड ग्रिण्डलेज बैंक (द) चाइना ट्रस्ट बैंक
29. खनिज तेल खपत की दृष्टि से विश्व का दूसरा देश है?
(अ) फ्रांस (ब) रूस (स) चीन (द) जापान
सही जवाब- 1.(अ) क्षत्रिय शिखामणि, 2.(ब) अछूत, 3.(अ) कुलंजु, 4.(अ)प्रभुमान्यम्, 5.(द) उपर्युक्त सभी, 6.(अ) काकतीय, 7.(स) इल्तुतमिश, 8.(अ) गयासुद्दीन तुगलक, 9.(ब) कल्लर, 10.(स) कुतुब मीनार, 11.(ब) कंधार, 12.(अ) अर्जुमन्द बानो बेगम, 13.(ब) कछवाहों से, 14.(ब) ग्वालियर में, 15.(द) सरकार, 16.(ब) मुख्यमंत्री, 17.(अ) श्रीमती सरोजिनी नायडू, 18.(अ) उस राज्य का मुख्य न्यायाधीश, 19.(स)ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, 20.(अ) एलाइंस एयर इंडियन एयरलाइंस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक है, 21.(स) 1911, 22.(अ)1911, 23.(द) बंकिम चंद्र चटर्जी, 24.(अ) अरुणा आसफ अली, 25.(द) सर सैयद अहमद खां, 26.(द) स्वामी विवेकानंद, 27.(ब) यूके, 28.(स) ए एण्ड जेड ग्रिण्डलेज बैंक, 29.(स) चीन।
कान्यकुब्ज उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगरों में से एक कन्नौज का प्राचीन नाम है। यह उत्तर प्रदेश राज्य का प्रमुख मुख्यालय एवं नगरपालिका है। कान्यकुब्ज कभी हिन्दू साम्राज्य की राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित रहा था। माना जाता है कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण मूल रूप से इसी स्थान के रहने वाले हैं। सम्राट हर्षवर्धन के शासन काल में कान्यकुब्ज अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच गया था। वर्तमान कन्नौज शहर अपने इत्र व्यवसाय के अलावा तंबाकू के व्यापार के लिए भी मशहूर है। यहां मुख्य रूप से कन्नौजी बोली, कनउजी भाषा के रूप में इस्तेमाल की जाती है।
साहित्य में कान्यकुब्ज के निम्न नाम उपलब्ध हैं- कन्यापुर (वराहपुराण), महोदय, कुशिक,कोश,गाधिपुर, कुसुमपुर (युवानच्वांग),कण्णकुज्ज (पाली)।
कान्यकुब्ज की गणना भारत के प्राचीनतम ख्याति प्राप्त नगरों में की जाती है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार इस नगर का नामकरण कुशनाभ की कुब्जा कन्याओं के नाम पर हुआ था। पुराणों में कथा है कि पुरुरवा के कनिष्ठ पुत्र अमावसु ने कान्यकुब्ज राज्य की स्थापना की थी। कुशनाभ इन्हीं का वंशज था। कान्यकुब्ज का पहला नाम महोदय बताया गया है। महोदय का उल्लेख विष्णुधर्मोत्तर पुराण में भी है।
महाभारत में कान्यकुब्ज का विश्वामित्र के पिता राजा गाधि की राजधानी के रूप में उल्लेख है। उस समय कान्यकुब्ज की स्थिति दक्षिण पंचाल में रही होगी, किन्तु उसका अधिक महत्व नहीं था, क्योंकि दक्षिण-पंचाल की राजधानी कांपिल्य में थी।
दूसरी शती ई. पू. में कान्यकुब्ज का उल्लेख पंतजलि ने महाभाष्य में किया है। प्राचीन ग्रीक लेखकों की भी इस नगर के विषय में जानकारी थी। चंद्रगुप्त मौर्य और अशोक के शासन काल में यह नगर मौर्य साम्राज्य का अंग ज़रूर ही रहा होगा। इसके पश्चात् शुंग और कुषाण और गुप्त नरेशों का क्रमश: कान्यकुब्ज पर अधिकार रहा। 140 ई. के लगभग लिखे हुए टाल्मी के भूगोल में कन्नौज को कनगौर या कनोगिया लिखा गया है। 405 ई. में चीनी यात्री फाह्यान कन्नौज आया था और उसने यहां पर केवल दो हीनयान विहार और एक स्तूप देखा था, जिससे सूचित होता है कि 5वीं शती ई. तक यह नगर अधिक महत्वपूर्ण नहीं था। कान्यकुब्ज के विशेष ऐश्वर्य का युग 7वीं शती से प्रारम्भ हुआ, जब महाराजा हर्षवर्धन ने इसे अपनी राजधानी बनाया। इससे पहले यहां मौखरि वंश की राजधानी थी। इस समय कान्यकुब्ज को कुशस्थल भी कहते थे। हर्षचरित के अनुसार हर्ष के भाई राज्यवर्धन की मृत्यु के पश्चात् गुप्त नामक व्यक्ति ने कुशस्थल को छीन लिया था, जिसके परिणामस्वरूप हर्ष की बहिन राज्यश्री को विंध्याचल पर्वतमाला की ओर चला जाना पड़ा था। कुशस्थल में राज्यश्री के पति गृहवर्मा मौखरि की राजधानी थी।
अपने उत्कर्ष काल में कान्यकुब्ज जनपद की सीमाएं कितनी विस्तृत थीं, इसका अनुमान स्कन्दपुराण से और प्रबंधचिंतामणि के उस उल्लेख से होता है जिसमें इस प्रदेश के अंतर्गत छत्तीस लाख गांव बताए गए हैं। शायद इसी काल में कान्यकुब्ज के कुलीन ब्राह्मणों की कई जातियां बंगाल में जाकर बसी थीं। आज के संभ्रांत बंगाली इन्हीं जातियों के वंशज बताए जाते हैं।
उटविलर स्पैटलौबर सेब की एक प्रजाति है। लगभग विलुप्त हो रही प्रजाति का साधारण-सा दिखने वाला यह खट्टा सेब इन दिनों खूब चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि इस ‘सुपर एप्पल’ के सत्व से चमड़े की झुर्रियां मिटती हैं, मानव कोशिकाओं की जीवन-अवधि लंबी होती है और झड़े हुए बाल फिर से उग सकते हैं।
स्विटजरलैंड के दूरस्थ हिस्से में गिनती के रह गए एक पेड़ पर उगने वाला उटविलर स्पैटलौबर नामक यह दुर्लभ सेब दूसरी अन्य प्रजातियों की तुलना में अधिक (लगभग चार महीने) समय तक टिकाउ रहता है। पर इसके कसैले स्वाद के कारण इसकी मांग नहीं रही और इसके वृक्षों की संख्या इस कदर घटती गयी कि स्विटजरलैंड में अब मात्र 20 पेड़ रह गए हैं।
कहा जा रहा है कि सीरम और क्रीम में इस्तेमाल की जा रहीं इस सेब की स्टेम कोशिकाएं मानव चमड़ी की स्टेम कोशिकाओं को उत्तेजित करती हैं और इस तरह चमड़ी पर जल्द झुर्रियां नहीं आतीं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सौंदर्य प्रसाधनों की दुनिया में इस सेब को उम्र रोकने के क्षेत्र में एक उत्साहजनक सफलता माना गया है तथा अमेरिका, यूरोप व एशिया की तकरीबन 100 सौंदर्य कंपनियों ने इसका इस्तेमाल शुरू किया है।
पश्तो
पश्तो, जिसे पख़्तो या अफग़ानी भी कहा जाता है, अफग़ानिस्तान और पाकिस्तान में रहने वाले पठान समुदाय की मुख्य भाषा है। यह केन्द्रीय और दक्षिणी अफग़़ानिस्तान और उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के ख़ैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के वासी हैं। भौगोलिक दृष्टि से यह आमू दरिया से दक्षिण और सिन्धु नदी से पश्चिम के क्षेत्रों में रहते हैं। पश्तो हिन्द-ईरानी भाषा-परिवार की ईरानी उपशाखा की सदस्य है, और ईरानी भाषाओं में इसे एक पूर्वी ईरानी भाषा माना जाता है। अनुमान किया जाता है कि विश्व-भर में कऱीब 5-6 करोड़ लोग पश्तो अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। अफग़ानिस्तान के संविधान ने दरी (फ़ारसी) के साथ-साथ पश्तो को भी एक राजभाषा होने का दर्जा दिया है।
दुनिया का पहला अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में खोला गया है। विभिन्न देशों की सांस्कृतिक विरासत को इंटरनेट पर उपलब्ध कराने के अंतर्राष्ट्रीय साझे प्रयास का यह अच्छा उदाहरण है।
पाठक 222.2स्रद्य.शह्म्द्द पर जाकर दुनिया की तमाम दुर्लभ पुस्तकें पढ़ सकते हैं। यह 19 देशों के पुस्तकालयों के सहयोग से साकार हुआ है। अमेरिकी कांग्रेस के वाशिंगटन स्थित पुस्तकालय और मिस्र के एलेक्जेण्ड्रिया पुस्तकालय ने मिलकर इसे विकसित किया है, और इसे यूनेस्को के पेरिस कार्यालय से लांच किया गया है।
हालांकि यह ऐसा पहला अंतर्राष्ट्रीय प्रयास नहीं है। इंटरनेट सर्च इंजिन गूगल ने 2004 में ऐसा ही प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके अलावा यूरोपीय संघ ने नवंबर, 2008 में अपना डिजिटल पुस्तकालय शुरू किया था यूनेस्को के इस नये पुस्तकालय के जरिए उपयोगकर्ताओं को विश्व की सात भाषाओं में दुर्लभ पुस्तकें, मानचित्र, पाण्डुलिपियां और वीडियो मिल सकते है और दूसरी भाषाओं में भी जानकारी उपलब्ध है।
खस यानी वेटीवर , यह एक प्रकार की झाड़ीनुमा घास है, जो केरल और अन्य दक्षिण भारतीय प्रांतों में उगाई जाती है। वेटीवर तमिल शब्द है। दुनिया भर में यह घास अब इसी नाम से जानी जाती है। हालांकि उत्तरी और पश्चिमी भारत में इसके लिए खस शब्द का इस्तेमाल ही होता है। इस घास की ऊपर की पत्तियों को काट दिया जाता है और नीचे की जड़ से खस के परदे तैयार किए जाते हैं। बताते हैं कि इसके करीब 75 प्रभेद हैं, जिनमें भारत में वेटीवेरिया जाईजेनियोडीज अधिक उगाया जाता है।
भारत में उगने वाली इस घास की ओर दुनिया का ध्यान 1987 में विश्वबैंक के दो कृषि वैज्ञानिकों के जरिए गया। इसकी काफी रोचक कहानी है। विश्वबैंक के कृषि वैज्ञानिक रिचर्ड ग्रिमशॉ और जॉन ग्रीनफिल्ड मृदा क्षरण पर रोक के उपाय की तलाश में थे। इसी दौरान उनका भारत में आना हुआ और उन्होंने कर्नाटक के एक गांव में देखा कि वहां के किसान सदियों से मृदा क्षरण पर नियंत्रण के लिए वेटीवर उगाते आए हैं। उन्होंने किसानों से ही जाना कि इसकी वजह से उनके गांवों में जल संरक्षण भी होता था तथा कुओं को जलस्तर ऊपर बना रहता था।उसके बाद से विश्व बैंक के प्रयासों से दुनिया भर में वेटीवर को पर्यावरण संरक्षण के उपयोगी साधन के रूप में काफी लोकप्रियता मिली है।
वैसे खस का इस्तेमाल सिर्फ ठंडक के लिए ही नहीं होता, आयुर्वेद जैसी परंपरागत चिकित्सा प्रणालियों में औषधि के रूप में भी इसका इस्तेमाल होता है। इसके अलावा इससे तेल बनता है और इत्र जैसी खुशबूदार चीजों में भी इसका उपयोग होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि पर्यावरण के खतरों से निबटने में सक्षम एक बहुउपयोगी पौधे के रूप में आज दुनिया के विभिन्न देशों में इस पौधे के प्रति लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ रही है। मृदा संरक्षण और जल संरक्षण में उपयोगी होने के साथ यह दूषित जल को भी शुद्ध करता है।
भागवत पुराण हिन्दुओं के अ_ारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद्भागवतम् या केवल भागवतम् भी कहते हैं। इसका मुख्य वण्र्य विषय भक्ति योग है, जिसमे कृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस पुराण में रस भाव की भक्ति का निरुपण भी किया गया है। परंपरागत तौर पर इस पुराण का रचयिता वेद व्यास को माना जाता हैं।
श्रीमदभागवत भारतीय वाङ्मय का मुकुटमणि है। भगवान शुकदेव द्वारा महाराज परीक्षित को सुनाया गया भक्तिमार्ग का तो मानो सोपान ही है। इसके प्रत्येक श्लोक में श्रीकृष्ण-प्रेमकी सुगन्धि है। इसमें साधन-ज्ञान, सिद्धज्ञान, साधन-भक्ति,सिद्धा-भक्ति, मर्यादा-मार्ग, अनुग्रह-मार्ग, द्वैत, अद्वैत समन्वय के साथ प्रेरणादायी विविध उपाख्यानों का अद्भुत संग्रह है। भागवत पुराण में महर्षि सूत गोस्वामी उनके समक्ष प्रस्तुत साधुओं को एक कथा सुनाते हैं। साधु लोग उनसे विष्णु के विभिन्न अवतारों के बारे में प्रश्न पूछते हैं। सुत गोस्वामी कहते हैं कि यह कथा उन्होंने एक दूसरे ऋषि शुकदेव से सुनी थी। इसमें कुल बारह सकन्ध हैं। प्रथम काण्ड में सभी अवतारों को सारांश रूप में वर्णन किया गया है।
1. निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम गहन परिस्थितिकी (डीप इकॉलोजी) शब्द का प्रयोग किया?
(अ) ई.पी. ओडम ने (ब) सी. रौनकियर ने (स) एफ. ई. क्लीमेन्ट्स ने (द) अर्नीज नेस ने
2. जैव ईंधन के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
(अ) जैव ईंधन पारिस्थितिकी अनुकूल होता है (ब) जैव ईंधन लागत प्रभावी होता है (स) जैव ईंधन ऊर्जा संकट के समाधान में योगदान दे सकता है (द) जैव ईंधन मक्का से भी बनता है
3. अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस मनाया जाता है?
(अ) 24 जुलाई को (ब) 29 जुलाई को (स) 20 जुलाई को (द) 25 जुलाई को
4. शैतान का गोल्फ कोर्स (डेविल्स गोल्फ कोर्स) नाम से प्रसिद्ध मृत्यु की घाटी (डेथ वैली) स्थित है?
(अ) यू.एस.ए. में (ब) चिली में (स) साइबेरिया में (द) अफगानिस्तान में
5. निम्नलिखित पर्वतों में से कौन टर्शियरी पर्वतीकरण का परिणाम नहीं है?
(अ) कुनलुन (ब) अप्लेशियन (स) आल्पस (द) एण्डीज
6. निम्नलिखित में से किस नाभिकीय शक्ति संयंत्र की कुल स्थापित क्षमता अधिकतम है?
(अ) ककरापार (ब) कैगा (स) कुडानकुलम (द) तारापुर
7. मूंगफली के क्षेत्रांतर्गत कम, परंतु प्रति हेक्टेयर बहुत अधिक उत्पादन वाला भारत का राज्य है?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) पश्चिम बंगाल (स) पंजाब (द) छत्तीसगढ़
8. अश्रुगैस का रासायनिक नाम है?
(अ) चैल्कोपाइराइट (ब) क्रिप्टॉन (स) क्लोरो एसीटोफेनोन (द) इनमें से कोई नहीं
9.कपार्ट भारत में निम्नलिखित में से किस एक में मुख्यत: कार्यरत है?
(अ) ई प्रशासन (ब)शेयर बाजार (स)ग्रामीण विकास (द) प्रदूषण नियंत्रण
10. केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस निम्नलिखित में से किस तिथि को मनाया जाता है?
(अ) 22 फरवरी (ब) 24 फरवरी (स) 26 फरवरी (द)28 फरवरी
11. प्राचीन भारत में ज्योतिषशास्त्र का पहला प्रसिद्घ विद्वान कौन था?
(अ) बाणभट्टï (ब) आर्यभट्टï (स) विशाखदत्त (द) कात्यायन
12. 18 वें सेफ्टी ओलंपिक्स का आयोजन किया गया था?
(अ) सिओल (ब) बर्लिन (स) लंदन (द) मास्को
13. अकबर के संबंध बनाने वाला प्रथम शासक निम्नलिखित में से कौन था?
(अ) हाड़ा (ब) राठौर (स) सिसौदिया (द) कच्छवाहा
14. सीजफ्राइड रेखा निम्नलिखित में से किन दो देशों के बीच की सीमा रेखा है?
(अ) अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच (ब) भारत और पाकिस्तान के बीच (स) जर्मनी और फ्रांस के बीच (द) चीन और बांग्लादेश के बीच
15. किस समय से अधिकारियों और अनेक महत्वपूर्ण व्यक्तियों को बड़ी संख्या में भूमि अनुदान करने के रूप में प्रदान की जाने लगी?
(अ) मौर्य काल से (ब) कुषाण काल से (स) हर्ष के शासन काल से (द) गुप्त काल से
16. निम्नलिखित में से किस कुषाण शासक द्वारा सर्वप्रथम सोने सिक्के जारी किए गए?
(अ) कुजुल कडफिसेस (ब) कनिष्क (स) विम कडफिसेस (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
17. लागहस्र्ट नाम विद्वान ने नागार्जुनकोण्ड स्तूप के अवशेषों की खोज की थी?
(अ) सन् 1922 में (ब) सन् 1924 में (स) सन् 1926 में (द) सन् 1928
18. राज्य विधानसभाओं के 4091 स्थानों मेें से कितने स्थान अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित है?
(अ) 1008 (ब) 1058 (स) 1142 (द) 1096
19. मुद्रा स्वयं मुद्रा का निर्माण करती है-यह परिभाषा किसने प्रस्तुत की?
(अ) मार्शल (ब) क्राउथर (स) क्रोउमर (द) हैन्सन
20. जिस मुद्रा में भुगतान करने पर लेनदार कानूनी तौर पर स्वीकार करने से इनकार नहीं कर सकता है, उसे कहते हैं?
(अ) विधिग्राह्य मुद्रा (ब)दुर्लभ मुद्रा (स) सुलभ मुद्रा (द) गर्म मुद्रा
21. विश्व की सबसे ऊंची चोटियां निम्नलिखित में से किस प्रकार के पर्वतों में पाई जाती हैं?
(अ) प्राचीन मोड़दार पर्वत (ब) नवीन मोड़दार पर्वत (स) अवशिष्टï पर्वत (द) ब्लॉक पर्वत
22. भारतीय सहायता से निर्मित चूखा जल विद्युत परियोजना कहां स्थित है?
(अ)बांग्लादेश में (ब)श्रीलंका में (स)भूटान में (द)मालदीव में
23. भारत में मतदान की आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कब किया गया?
(अ) 1988 ई. (ब)1989 ई. (स)1990 ई. (द)1991 ई.
24. सबसे छोटी सीमा भारत की किस देश के साथ है?
(अ) पाकिस्तान (ब) नेपाल (स) म्यान्मार (द) भूटान
25. भारत का एक मात्र शीत मरूस्थल कौन सा है?
(अ) लद्दाख (ब) पूर्वी कामेंग (स) लाचेन (द) चम्बा
26. उत्तर पश्चिम में स्थित पर्वत कौन सा है?
(अ) अरावली (ब) विंध्याचल (स) हिंदकुश (द) सतपुड़ा
27. निम्नांकित बादलों में किससे ओला सामान्यतया संबंधित है?
(अ) पक्षाभ (ब) कपासी (स) कपासी वर्षी (द) स्तरी
28. ऋतु के नियामक देवता किसे माना जाता है?
(अ) इंद्र (ब) वरूण (स) अग्नि (द) रुद्र
29. सार्वजनिक उपक्रमों की विनिवेश प्राप्तियों के निवेश के लिए स्थापित राष्टï्रीय निवेश कोष किस वर्ष प्रभावशील हुआ?
(अ) वर्ष 2006 (ब) वर्ष 2007 (स) वर्ष 2005 (द) वर्ष 2001
सही जवाब- 1.(द)अर्नीज नेस ने, 2.(ब)जैव ईंधन लागत प्रभावी होता है, 3.(ब)29 जुलाई को, 4.(अ) यू.एस.ए. में, 5.(ब) अप्लेशियन, 6.(द) तारापुर, 7.(ब)पश्चिम बंगाल, 8.(स) क्लोरो एसीटोफेनोन, 9.(स) ग्रामीण विकास, 10.(ब)24 फरवरी, 11.(ब) आर्यभट्ट, 12.(अ) सिओल, 13.(द)कच्छवाहा, 14.(स) जर्मनी और फ्रांस के बीच, 15.(द) गुप्त काल से, 16.(स) विम कडफिसेस, 17.(स) सन् 1926 में, 18.(स) 1142, 19.(स) क्रोउमर, 20.(अ) विधिग्राह्य मुद्रा, 21.(ब)नवीन मोड़दार पर्वत, 22.(स)भूटान में, 23.(अ)1988 ई., 24.(द)भूटान, 25.(अ) लद्दाख, 26.(अ) अरावली, 27.(स)कपासी वर्षी, 28.(ब)वरूण, 29. (ब) वर्ष 2007 0।