दुर्ग

भाजयुमो ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
30-Jul-2021 7:05 PM
भाजयुमो ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 जुलाई। 
दुर्ग जिला भाजयुमो द्वारा भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में इंदिरा मार्केट चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन कार्यालय मंत्री नीरज पाण्डेय आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री अजय चंद्राकर मंडल भाजपा अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा मंडल भाजपा महामंत्री गण राहुल पंडित तेखन सिन्हा सोनू राजपूत बंटी चौहान नितेश बाफना गौरव शर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू ने भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेज सरकारी हो जाए हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं, आपत्ति तो इस बात की लेकर है सरकारी पैसे से अपने दामाद को देना चाहते हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक बार प्रदेश में ढाई साल स्वास्थ्य सुविधाएं बद से बदतर हो गई है और मुख्यमंत्री एक अस्पताल के चक्कर में पड़ रहे हैं।  

कार्यक्रम मे राहुल सिंह तीजील, राहुल दीवान, मंडल अध्यक्ष फत्ते वर्मा, मंडल महामंत्री तेखन सिन्हा, राहुल पंडित, सोनू राजपूत, योगेश साहू, राहुल पाटिल, पीयूष मालवीय, चंद्रकांत साहू, देवेंद्र टंडन, बंटी देशमुख, इंद्रभान पाटिल, हरि वर्मा, राहुल भट्ट, अभिषेक टंडन, विपिन चावड़ा, अरुणि दानी, उज्ज्वल ताम्रकार,  सुनील राव पुडके, अनिकेत यादव, योगेश ठाकुर, गुलशन दिल्लीवार, संजय शुक्ला, पूनमचंद सपहा, दीपक सिन्हा, फलेंद्र यादव, नीलेश सिन्हा, विकास पुरोहित, प्रवेश शर्मा, निरंजन दुबे, मंगल राजपूत, अमित सिंह, ज्वाला मरकाम, अमन राव, सूरज विश्वकर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news