दुर्ग

राहुल द्वारा सबसे जरूरतमंद हक की बात रखने पर भाजपा के पेट में होता है दर्द - चंदन
26-Apr-2024 2:56 PM
राहुल द्वारा सबसे जरूरतमंद हक की बात रखने पर भाजपा के पेट में होता है दर्द - चंदन

विरासत कानून के नाम पर झूठ बोल रहे भाजपा नेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अप्रैल।
पूंजीपतियों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ करने वाली भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी है। भाजपा युवा, किसान, छोटे व्यापारी एवं अन्य वंचितों के खिलाफ है। राहुल द्वारा सबसे जरूरतमंद हक की बात रखने पर भाजपा के पेट में दर्द होता है। विरासत कानून के नाम पर सभी भाजपा नेता झूठ बोल कर भ्रम फैला रहे हैं। उक्त बातें पत्रकार वार्ता के दौरान छग प्रदेश कांग्रेस प्रभारी चंदन यादव ने व्यक्त की।

यादव ने कहा कि छ्ग में कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तुत आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर हो जाता तो प्रदेश की जनता इसके लाभ से वंचित नहीं होते भाजपा सामाजिक न्याय की हत्या कर रही है। वंचितों की सत्ता में भागीदारी एवं आर्थिक न्याय हो यह कांग्रेस की लड़ाई है विरासत कानून को लेकर प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहीं नहीं है। भाजपा के सारे नेता इस मामले में झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रहे है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले ही कह चुके है यह निजी मामला है पार्टी के घोषणा पत्र में इसका कहीं जिक्र नहीं है बल्कि इसी कानून के लिए वे (भाजपा ने ) पैरवी किए थे।

भाजपा पर पलटवार करते उन्होंने कहा कि देश के 20-25 पूंजीपतियों के 16 लाख करोड़ कर्ज माफ कर भाजपा ने आर्थिक विषमता बढ़ाई है वे देश की संपत्ति पूंजी पतियों के हाथो बेच रहे हैं। इस पर राहुल द्वारा सवाल उठाने पर भाजपा झूठ बोलना शुरू कर देते है। उन्होंने भाजपा नेताओं से प्रश्न पूछा कि क्या 20-25 के हाथों पैसों को लुटाना चाहते है क्या इस तरह आर्थिक विषमता कम कर रहें हैं। चंदन यादव ने भाजपा व आरएसएस को चेतावनी देते कहा कि संविधान जिंदा था, है और रहेगा। यह बात भाजपा वाले कान खोलकर सुन लें आरएसएस का संवैधानिक मूल्यों से टकराव था भाजपा व आरएसएस के लोगों ने संवैधानिक मूल्यों व भाईचारा का विरोध किया। चार सौ पार का नारा देकर बताया जा रहा है कि वे संविधान बदलना चाहते है। 

भाजपा सरकार ने संविधान रिब्यू कमीशन बनाया था। बीजेपी के बड़े नेता खंडन करते है, मगर इससे उनकी नियत साफ है। कांग्रेस किसी कीमत पर यह होने न देगी यह भाजपा सुन ले। उन्होंने मोदी पर प्रहार करते कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कभी 4 तो कभी 2 जाती बताते है और अपनी जाती भी बताते है ऐसा कर वे जनता को सिर्फ भ्रमित कर रहे है। इस दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रतिमा चंद्राकर, आरएन वर्मा, धीरज बाकलीवाल, राजेश यादव, निर्मल कोसरे, गया पटेल, जयंत देशमुख सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news