बस्तर

बदलते बस्तर की हुंकार, हमारा विकास, हमारा अधिकार- नवनीत
02-Aug-2021 9:13 PM
बदलते बस्तर की हुंकार, हमारा विकास, हमारा अधिकार- नवनीत

जगदलपुर, 2 अगस्त। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जगदलपुर अध्यक्ष व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चाँद ने लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह से मुलाकात कर बस्तरवासियों मुख्य व ज्वलंत मुद्दों पर सरकार पर मांग पूरी करवाने हेतु दबाव बनाने हेतु सदन व सडक़ पर संयुक्त संघर्ष हेतु निवेदन किया गया, जिसे विधायक ने स्वीकार किया।

 बस्तर को उप आर्थिक राजधानी बनाने ,पॉसपोर्ट कार्यलय खुलवाने,17 हजार बस्तर सम्भागीय रिक्त सरकारी नोकरियो पर तत्काल भर्ती, किसानों को खाद की किल्लत, शिक्षा व स्वास्थ्य हेतु बेहतर सुविधाओं व बस्तर में कार्यरत निजी कंपनियों में स्थानीय बेरोजगारों को 100 प्रतिशत आरक्षण, बस्तर मेडिकल कॉलेज में 10 सीट बस्तर के लिए आरक्षित किये जाने की अनिवार्यता जैस मुद्दों पर  बस्तर वासियों की मांग के समर्थन एवं अपनी आवाज विधानसभा में  देने की मांग को लेकर नवनीत चाँद ने लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बस्तरवासियों के मुख्य व ज्वलंत मुद्दों पर सरकार पर मांग पूरी करवाने हेतु दबाव बनाने हेतु सदन व सडक़ पर संयुक्त संघर्ष हेतु निवेदन किया गया जिसे विधयाक ने सहर्ष स्वीकार किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news