बस्तर

महेश कश्यप मतलब विष्णुदेव साय, बस्तर और छत्तीसगढ़ का विकास भाजपा की सरकार ने किया- साय
28-Mar-2024 11:10 AM
 महेश कश्यप मतलब विष्णुदेव साय, बस्तर और छत्तीसगढ़ का विकास भाजपा की सरकार ने किया- साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 27 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महेश कश्यप मतलब विष्णुदेव साय। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। वोट बैंक के रूप में आदिवासियों के वोट लेते रहे, लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हुआ।

श्री साय ने बुधवार को नामांकन दाखिला रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल कांग्रेस पार्टी की सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूटा, बस्तर और सरगुजा का विकास रोकने का काम किया। अब एक बार फिर कांग्रेस को सबक सिखाने का मौका मिला है। बस्तर की जनता इस बार कांग्रेस की जमानत जब्त कराएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर और सरगुजा हमारी सरकार के विशेष फोकस में रहेगा। जहां तक बस्तर क्षेत्र के विकास की बात है, यह भारतीय जनता पार्टी की देन है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की देन है। पूरे बस्तर क्षेत्र का और छत्तीसगढ़ का विकास अगर किसी ने किया है तो भाजपा की सरकार ने किया है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बस्तर लोकसभा को भी सहभागी होना पड़ेगा। श्री साय ने कहा कि बस्तर से भाजपा का कमल खिलाकर अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ भाजपा को जिताना है।

मोदी को चुनने महेश कश्यप को चुने - किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मतदाताओं का आशीर्वाद मिला और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कर सरकार बनाई, उसी तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताकर हमें संसद में भेजना है। ये चुनाव मोदी का है और हम सभी को मिलकर तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।  केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं आज प्रधानमंत्री श्री मोदी की बदौलत छत्तीसगढ़ की जनता के पास पहुंच रही हैं। हमारा देश सर्वोच्च शिखर की ओर बढ़ रहा है।

सामान्य कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाना भाजपा में ही संभव- महेश कश्यप

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाना भाजपा में ही संभव है। स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के सपने को साकार करते हुए हम 138 साल पुरानी कांग्रेस से बस्तर को मुक्त बनाएंगे। स्व. बलीराम कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। आज कांग्रेस को लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए प्रत्याशी नहीं मिल पा रहे हैं। भूपेश बघेल को अपने क्षेत्र के बजाय दूसरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया जा रहा है।

जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप, उनको कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया - साव

सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि एक तरफ भाजपा ने गरीब के किसान के बेटे महेश कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने कवासी लखमा को अपना प्रत्याशी बनाया है जिन्होंने बस्तर की जनता का हक मारा है और जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं।

जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ - केदार कश्यप

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। कांग्रेस को अपने पांच साल के कुशासन व जनता से किये झूठे वादे का परिणाम भुगतना पड़ेगा, जनता जनार्दन मौजूदा लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेकेगी। केदार कश्यप ने कहा कि केन्द्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। बस्तर लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप को विजयी बनाना है।

आमसभा में छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन,बस्तर कलस्टर प्रभारी एवं मुख्य प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा, विधायक विक्रम उसेंडी, विनायक गोयल, चैतराम अट्टामी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, सांसद कांकेर मोहन मण्डावी,पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, ओजस्वी मण्डावी, बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन,श्रीनिवास राव मद्दी, निरंजन सिन्हा,जी वेंकट, डा. सुभाऊ कश्यप, ओजस्वी मण्डावी, संतोष बाफना,जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, दीपेश अरोरा, रुपसाय सलाम, धनीराम बारसे, श्रीनिवास मुदलियार, शिवनारायण पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, संजय पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा,संतोष बघेल,रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news