बस्तर

युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने सजग प्रहरी की तरह करें काम-अमित
03-Aug-2021 8:45 PM
युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने सजग प्रहरी की तरह करें काम-अमित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 3 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर की प्रथम कार्यसमिति बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गयी, जिसमें विशेष रूप से भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू शामिल हुये।

कार्यसमिति की बैठक में युवा मोर्चा के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी तीन माह की कार्ययोजना की रूपरेखा भी तैयार की गयी। प्रदेशाध्यक्ष श्री साहू ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ढाई साल के कार्यकाल में हर क्षेत्र में विफल रही कांग्रेस प्रदेश सरकार को घेरने व उनकी नाकामियों को जनता तक पहुंचाने युवा कार्यकर्ता आवाज बुलंद करें। इसके पूर्व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष श्री साहू का जोरदार स्वागत कर समूचे शहर में रैली निकाली। शहर के प्रवेश द्वार आसना से भाजयुमो कार्यकर्ताओं का काफिला शहर भ्रमण के बाद भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा।

कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने सजग प्रहरी की तरह कार्य करें। कांग्रेस के बीते ढाई साल के कुशासन में छत्तीसगढ़ में अराजकता बढ़ी है, महिलाओं से अनाचार, हत्या, लूट-पाट की घटनाएं रोज सामने आ रही है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार साथियों पर भी इस सरकार में हमले हो रहे है। प्रदेश में धर्मांतरण भी तेजी से बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। श्री साहू ने कहा कि युवाओं को रोजागर देने में असफल, किसानों को खाद बीज देने में नाकाम और जनता से किये वायदों को नकारने वाली कांग्रेस सरकार की नाकामियों को कार्यकर्ता उठाएं व सीधे आमजन से जुडक़र उनकी समस्याओं को सुलझाने प्रयास करें।आरंभ में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। बैठक में 15 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली,जिनका वरिष्ठों ने अभिनंदन किया।

कार्यसमिति की बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव, प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप एवं राजेश मूणत, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, बैदुराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डे, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, रजनीश पानीग्राही, नरसिंह राव, बाबुल कुमार नाग, चिंटू राजपाल, दीपिका सोरी, टेकेश्वर जैन, हेमंत सलवानी, अमित महेश्वरी, विपीन साहू, मनीष पारख, रितेश जोशी, खितेश मौर्य, अभिषेक साव, रोहित कश्यप, मनोज पटेल, डॉ0 बसंत कश्यप, लक्ष्मण झा, जयराम दास, रवि कश्यप, बलराम बेसरा, चंद्रकांत भण्डारी,रोहित खत्री, अमित कपूर, अमरनाथ झा, आनंद झा, रमन चैहान, विकास पात्रों, मनोज ठाकर, रिंकू शर्मा, आशुतोष आचार्य,अभिषेक तिवारी, प्रितेश राव, बंटू पाण्डे, वैभव पाण्डे, सूर्यभूषण सिंह, श्रीश मिश्रा, विवेक साहू, विकास चाण्डक, आलेख राज तिवारी, प्रतीक राव, अनिमेश चौहान, विनय राजू, मनीविक्रम नायडू, पृथ्वी सिंह, शुभेन्द्र भदौरिया,आदित्य शर्मा, सूरज मिश्रा, भावेश यदु, रमेश नायडू, आदित्य दीक्षित, देवेश चाण्डक, सोमू सूर्यवंशी, राज पाण्डे, राहुल पाठक, सुरेश कश्यप, प्रशांत पानीग्राही, निहाल तिवारी आदि मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news