रायपुर

बीज निगम दैवेभो कर्मचारी संघ के तिवारी अध्यक्ष, विजय झा संरक्षक
09-Aug-2021 5:59 PM
बीज निगम दैवेभो कर्मचारी संघ के तिवारी अध्यक्ष, विजय झा संरक्षक

रायपुर, 9 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ का निर्वाचन 8 अगस्त  को निर्विरोध सर्वसम्मति से संपन्न किया गया।

 विजय झा को संघ के संरक्षक के रूप में उनके मार्गदर्शन आशीर्वाद प्राप्त करते हुए संघ के पदाधिकारी साथ ही संघ के अध्यक्ष अविनीश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना साहू, रुपेश सरकार महासचिव सेऊक राम साहू सचिव श्रीमती नीता चौधरी,  संतोष सिंगौर,  शोएब दयाल कोषाध्यक्ष महेंद्र राव कांगले को निर्विरोध मनोनीत किया गया।

संघ के समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं  विजय झा के द्वारा पदाधिकारियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए संघ के पदाधिकारियों द्वारा उनका आभार एवं उनका स्वागत किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news