रायपुर

सर्व मंगल फाउंडेशन के महिलाओं ने मनाया रिमझिम सावन महोत्सव
11-Aug-2021 5:46 PM
सर्व मंगल फाउंडेशन के महिलाओं ने मनाया रिमझिम  सावन महोत्सव

रायपुर, 11 अगस्त। सर्व मंगल फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा अनिता दुबे ने बताया कि सोलह शृंगार, रैंप वॉक,फ़ूड फेस्टिवल प्रतियोगिता और नृत्य कला और गीत संगीत के साथ धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया गया। संस्था पिछले कई वर्षों से आर्थिक रूप असहाय महिलाओं व  कमजोर लोगों की सहायता करते आ रही हैं।

मुख्य अतिथि देवेंद्र नगर पार्षद बंटी होरा ने प्रतिभागी महिलाओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया। विशेष अतिथि  एम.एम.उपाध्याय ने इस सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीतने वाली प्रतिभागी रैंप वॉक में पूजा ठाकुर व अनू राय,नृत्य में लक्ष्मी राव, नेहा पांडेय, गायन में नंदिनी तिवारी और आभा वर्मा और अनुराधा दुबे व अन्य प्रतियोगी ने  व्यंजन प्रतियोगिता में अपने पाक कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम क संचालन सीमा केंस्वार व लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने किया। इस अवसर पर सदस्य सीमा,लीना ठक्कर,राजेश गोयल,और निशा पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news