रायपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोन दफ्तर घेरा
26-Aug-2021 6:19 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोन दफ्तर घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अगस्त। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को बीरगांव, और रायपुर नगर निगम के जोन दफ्तरों का घेराव किया। इस कड़ी में कई जगह पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी भी हुई। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जोन-4 के धरना प्रदर्शन में शिरकत की।

बीरगांव नगर निगम में प्रदर्शन के दौरान खूबचंद पारख, अंबिका यदु, और अकबर अली मौजूद थे। यहां भी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।

सफाई, विकास कार्यों को लेकर भी रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों में कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया। भाजपा के विधायक, और सभी पार्षद मौजूद थे। 

जोन-1 में विनोद अग्रवाल, और चन्नी वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जबकि पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, और सूर्यकांत राठौर, जोन-2 में प्रदर्शन के लिए मौजूद थे। जोन-3 में छगनलाल मूंदड़ा, संजय श्रीवास्तव, और प्रमोद साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। जोन-4 में बृजमोहन अग्रवाल, रमेश सिंह ठाकुर, और मनोज वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अफसरों को वार्ड में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया गया और समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए ज्ञापन दिया गया। साथ ही सरकार को घोषणा पत्र में किए गए वादे याद दिलाए गए।

पूरे नगर निगम के जोन कार्यालयों में हुए इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कहीं सीमित कार्यकर्ता नजर आए तो कहीं भारी भीड़ रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news