रायपुर
रायपुर, 30 अगस्त। खमहारडीह थाने की टीआई ममता शर्मा के अच्छे काम के चलते शंकर नगर सिंधी पंचायत ने उनका सम्मान किया। शंकर नगर मुखिया अशोक मखीजानी, और पंचायत के महासचिव प्रहलाद शादिजा ने बताया की खमरडीह थाने की टीआई ममता शर्मा 2 वर्षीय पदस्थ थाने में थी। अब उनका स्थानांतरण हो जाने पर उनके द्वारा किए गए कार्य जो पंचायत में हमेशा यादगार रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पंचायत के किसी भी कार्य पर तुरंत सेवा देने वाली ममता शर्मा पंचायत को हमेशा सहयोग मिला। उनका सरल स्वभाव पंचायत के हित में सहयोग करने के लिए उनका सिंधी पंचायत में सम्मान किया गया। पंचायत के महासचिव प्रहलाद ने बताया कि ममता किसी भी पंचायत के कार्य के लिए उन्हें फोन किया, तो उन्होंने उस कार्य में हमेशा सहयोग प्रदान किया।
करोना काल में उन की सेवा कार्य को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर शादिजा ने किया। इस मौके पर पंचायत के संरक्षक अशोक नेनवानी, भरत रामानी, कोषाध्यक्ष मुरलीधर केवलानी, उपाध्यक्ष राजेश वासवानी, राजेश वाधवानी, राजकुमार बजाज चंद्र विधानी, लधाराम नेनवानी, अशोक मालानी, दौलत परपानी, राजेश गुरनानी, प्रकाश बजाज, नामदेव मोर्यानी, दर्शन निहाल, डीएन शर्मा, मोहन रोहड़ा, टेकवानीजी, गोविन्दराम चिमनानी, कन्हैया लाल भोरवानी सुरेश जसवानी, प्रताप पोपोटानी, महिला विंग अध्यक्ष डिम्पल शर्मा, कंचन देवानी,नीता शादीजा, रेखा शादीजा आदि उपस्थित जनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
जिससे ममता भाव विभोर हो गईं तथा कहा कि आप लोगों से मिले स्नेह सम्मान को देखते यहां से जाने का मन नहीं हो रहा है।