रायपुर

किसानों के साथ खड़ी है सरकार-शैलेश
31-Aug-2021 7:38 PM
किसानों के साथ खड़ी है सरकार-शैलेश

रायपुर, 31 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुत ही महत्वपूर्ण घोषणा की है कि सूखा और अवर्षा की स्थिति बनने पर भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ दिया जायेगा। इस घोषणा के बाद अब जिस भाजपा ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के कारण छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चावल लेने से इंकार किया था। जिस भाजपा ने लगातार इस योजना पर सवाल उठाये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा को चुनौती देते हुये कहा है कि छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में इतना बड़ा फैसला ये योजना इतनी हितकारी साबित हो रही है तो अब भाजपा के नेताओं को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में अपना रवैया स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा के नेता को बताना चाहिये कि ये राजीव गांधी किसान न्याय योजना के पक्ष में है या नहीं। भाजपा नेता स्पष्ट करें कि वे किसानों के साथ न्याय के पक्ष में खड़े है या अन्याय के पक्ष में खड़े है।

त्रिवेदी ने कहा है कि इस वर्ष अवर्षा की स्थिति बनी हुई है। सूखे की आशंकायें किसानों के सामने खड़ी है। ऐसे समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी महत्वपूर्ण घोषणा की है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ 9 हजार रूपयें प्रति एकड़ की दर से किसानों को मिलेगा। चाहे सूखा पड़े, चाहे अकाल पड़े छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा है कि वे अब स्पष्ट करें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इतनी बड़ी घोषणा के बाद राजीव गांधी किसान न्याय योजना का वे समर्थन करते है या नहीं। पूर्व के वर्षो में इसी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के कारण छत्तीसगढ़ के किसानों से लिये गये धान से बना चांवल लेने से भाजपा की केन्द्र सरकार ने इंकार कर दिया था। आज वही राजीव गांधी किसान न्याय योजना सूखा, अवर्षा तमाम संकट की परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ के किसानों का सहारा बन कर सामने आ रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news