रायपुर

सभी जिला मुख्यालयों में हिन्दी माध्यम के एक-एक स्कूलों का पुनर्निमाण होगा, आत्मानंद के नाम से जाना जाएगा-भूपेश
05-Sep-2021 5:42 PM
सभी जिला मुख्यालयों में हिन्दी माध्यम के एक-एक स्कूलों का पुनर्निमाण होगा, आत्मानंद के नाम से जाना जाएगा-भूपेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 सितंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों में एक-एक हिंदी माध्यम स्कूल का पुनर्निमाण किया जाएगा। जिसे स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल कहा जाएगा। उन्होंने आरडी तिवारी स्कूल में खेल सुविधाओं के विकास के लिए दो करोड़ रूपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की शुरूआत रायपुर से हुई थी। पहले हर जिले में एक स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मांग आती गई, और 172 स्कूल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अपनी राष्ट्रभाषा को नहीं भूल सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरूषों के नाम से स्कूल हैं, अथवा ऐतिहासिक स्कूल हैं। ऐसे स्कूलों का पुनर्निमाण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सात ऐतिहासिक स्कूलों का पुनर्निमाण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों पर एक-एक हिन्दी माध्यम स्कूल का पुनर्निमाण कराया गया है। जिसे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कहा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग, और शिक्षकों के नवाचारों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ ने सबसे पहले ऑनलाइन पढ़ाई की शुरूआत की। इसके बाद देश के अन्य राज्यों, और पड़ोसी राज्यों में इसका फायदा उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका की तारीफ की। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, विकास उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा, महापौर एजाज ढेबर, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news