बस्तर
जगदलपुर, 23 सितंबर। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन सेवादल के संभागीय बैठक में शामिल हुए एवं बैठक को संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है तथा यह संगठन कांग्रेस की सेवाभावी संगठन है। आप सभी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए लग जाएं। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को लेकर लोगों की सेवा में लग जाएं।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, मंजुलता आनंद संतोष पाण्डेय, वतस्ल मेहता प्रमोद ताम्रकार पार्षद सुखराम ,नम्रशील मातियस,पूरण सिंह ठाकुर, संतोष साह, उपेन्द्र बांधे,राधे महाजन, प्रियंका श्रीवास्तव, उपस्थित रहे।