दुर्ग

वोरा ने दी करहीडीह में घर-घर दस्तक
25-Sep-2021 6:08 PM
वोरा ने दी करहीडीह में घर-घर दस्तक

छात्रों की समस्या व कीट प्रकोप से निजात आवश्यक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 सितंबर।
सुबह-सुबह रोजाना मार्निग विजिट में घरो तक दस्तक दे रहे विधायक अरुण वोरा ने निगम सीमा क्षेत्र के अंतिम छोर करहीडीह पहुंचने पर वार्डवासियों ने पटरी से उतरी पानी व सफाई की जनसमस्या दिखायी। जिसमें नदी रोड स्थित प्राथमिक पाठशाला का पहुंच मार्च ही गायब है। जो छात्रों के लिए अध्ययापन कार्य हेतु एक बड़ी बाधा बनी हुई है। जबकि राज्य शासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने हमेशा प्रयासरत् होकर कार्य किया जा रहा है। 

शिक्षा उपकर की राशि टैक्स के रुप में वसूली जा रही है। किन्तु छात्र-छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वोरा ने पहुंच मार्ग व जर्जर सडक़ो की शिकायत पर तत्काल कलेक्टर व आयुक्त से दूरभाष से चर्चा कर सुधार के लिए कहा। साथ ही वार्ड के मुख्य सडक़ पर पाइप लाइन से 24 घंटा हजारो गेलन पानी बह रहा है और दूसरे तरफ जल संकट की स्थिति बनी हुई है। बार-बार शिकायत के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है एवं जलभराव से सडक़ो में बड़े- बड़े गड्ढे होने से दुर्घटना के कारण बन रहे है। आमजनों ने निगम के अधिकारियों को वार्डो में मूलभूत सुविधा देने के लिए कभी मॉनिटरिंग नहीं की जिससे रहवासी आक्रोशित थे। 

वार्ड विजिट में जयश्री जोशी, उषा ठाकुर, अमित देवांगन, हरीश साहू, महिप सिंह भुवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, निखिल खिचरिया, मोतीलाल साहू, राकेश साहू, मुकेश तिवारी, अनिल सूर्यवंशी, प्रमोद साहू, आकाश मजुमदार, विनोद निषाद, नकुल यादव, नीलू सिंग, अश्वनी साहू के साथ निगम के कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, गिरीश दीवान, दुर्गेश गुप्ता, परमेश्वर मौजूद थे।  

पिछले वर्ष की तरह गुलमोहर व अन्य वृक्षो में क्रीमीयुक्त कीड़े का प्रक्रोप एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है। जिससे सैकड़ो वृक्षों की हरियाली गायब हो रही है।  आसपास के क्षेत्र क्रीमीयो से भर गया है। जिससे उद्यान व आसपास के घरो में भय का वातावरण निर्मित हो रहा है। इन क्रीमियों से छुटकारा दिलाने विधायक अरुण वोरा ने निगम आयुक्त व वन विभाग के अमले को कीड़ो के प्रक्रोप पेड़ो में दवा का छिडक़ाव कर छुटकारा दिलाने कहा। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news