दुर्ग

पं. दीनदयाल को किया याद
26-Sep-2021 4:43 PM
पं. दीनदयाल को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 26 सितंबर।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में मंडल स्तरीय प्रथम कार्यकारिणी बैठक का आयोजन कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 15 स्थित मंगल भवन में कुम्हारी भाजपा मंडल अध्यक्ष पी एन दुबे  के नेतृत्व में संम्पन्न हुआ । 
प्रदेश के पदाधिकारी राकेश पांडे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छत्तीसगढ़, उपाध्यक्ष भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पाटन विधानसभा के छाया विधायक मोतीलाल साहू, अहिवारा पूर्व विधायक राजमहंत सांवलाराम डाहरे, भाजपा विधायक दल स्थाई सचिव जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष भिलाई जिला संगठन वीरेंद्र साहू, राम बिहारी वर्मा, राम प्यारी वर्मा, मारकंडेय तिवारी, अर्जुन सचदेवा, वीरेंद्र वर्मा, रामानंद मौर्या, घनश्याम वर्मा, योगेश साहू  एवं राकेश पाण्डेय ने कार्यकारिणी बैठक को संबोधित किया। 

सभी वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी व जनसेवा के रूप में दिए गए योगदान को भी बताया गया। संबंधित जानकारियां बैठक में बताई गई युवाओं एवं मातृशक्ति वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी सुनने की एकाग्रता देख उनका उत्साहवर्धन किया तथा एकजुट होकर भाजपा का ध्वज ऊंचा रखने के लिये प्रोत्साहित किया। कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की रीतिनीति को लेकर ऊर्जा का सँचार करते हुए दृढ़तापूर्वक आगे बढऩे का आह्वान किया गया । देश मे भाजपा के विकास मॉडल व प्रदेश में किये गए कार्य को भी  गिनाया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज हर भाजपा कार्यकर्ताओं का जीवन सामाजिक करण हो गया है। ऐसी गतिविधियों में समाज व पार्टी की नजर उन पर होती है। संगठन को साथ मे लेकर चलना ही पार्टी का धर्म होता है। वही यह भी कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ताओं में राष्ट्र निर्माण का लोभ होना चाहिए। कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए राकेश पाण्डेय ने  प्रदेश की सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार को  कोसते हुए कहा कि   आज प्रदेश की  सरकार में अपराध भय भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। कार्यक्रम का संचालन गोल्डी गोस्वामी एवं राजू निषाद ने किया । उक्त कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा मण्डल कुम्हारी अध्यक्ष सुजीत यादव, आशीष शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मण्डल कुम्हारी तृप्ति चंद्राकर, राकेश पांडेय, लोकेश साहू, माखन कोसरिया,राम बिहारी वर्मा मारकंडे तिवारी वीरेंद्र वर्मा कैलाश सोनकर, रामानंद मौर्य  एवम इमरान रिज़वी सहित बड़ी संख्या  में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं  की उपस्थिति रही ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news