रायपुर

कर्मचारी संघ की कार्यसमिति में सरकार की नीतियों पर चर्चा
03-Oct-2021 6:05 PM
 कर्मचारी संघ की कार्यसमिति में सरकार की नीतियों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अक्टूबर। शासन द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को शांतिनगर स्थित स्वदेशी भवन में आयोजित की गई है। इस बैठक में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा, भोपाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रमोद मिश्रा रींवा मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहें।

राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को सम्बोधित किए। इस बैठक में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के आगामी अधिवेशन के सम्बंध में तथा राज्य में कार्य विस्तार को लेकर चर्चा की गई। कार्य समिति के बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष अरुण तिवारी ने किया।

राज्य कर्मचारी संघ इस बैठक को भारतीय मजदूर संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे, बी एम एस से राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता दीक्षित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक ने दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news