रायपुर

कवर्धा घटना, प्रशासन-पुलिस दोषी-भाजपा
07-Oct-2021 6:12 PM
कवर्धा घटना, प्रशासन-पुलिस दोषी-भाजपा

रायपुर, 7 अक्टूबर। कवर्धा घटना पर भाजपा ने दो समुदायों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना के बाद स्थिति संभाल नहीं पाने के लिए स्थानीय प्रशासन, और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इसको लेकर वन मंत्री मोहम्मद अकबर को आड़े हाथों लिया।

श्री कौशिक, और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुगल सम्राट अकबर सभी धर्मों का सम्मान करने वाले लीडर माने गए, लेकिन छग में राजा अकबर और उनके राज में पहली बार भगवा ध्वज उतरने का काम हुआ। नवरात्री के पूर्व ध्वज निकलवाया गया।

उन्होंने कहा कि दुर्गेश नामक युवक के साथ पुलिस के सामने मारपीट हुई। मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी नही हुई है, जबकि अभी तक 76 हिंदुओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। जो घटना में नहीं थे, उनके ऊपर  किया गया।

एक समुदाय को संरक्षण देकर बाकी लोगों को सरकार प्रताडि़त कर रही है। जिनके खिलाफ सबूत हैं, उनकी भी गिरफ्तारी नहीं हुई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विवाद के सबसे बड़े दोषी कवर्धा के कलेक्टर और एसपी हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news