दुर्ग

रायपुर नाका और धमधा नाका अंडरब्रिज के निर्माण में लेटलतीफी
14-Oct-2021 5:09 PM
रायपुर नाका और धमधा नाका अंडरब्रिज के निर्माण में लेटलतीफी

कलेक्टर स्वयं करें विभागीय कामकाज की समीक्षा-वोरा  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 अक्टूबर।
शहर में 13 करोड़ की लागत से रायपुर नाका और धमधा नाका रेल्वे क्रॉसिंग में बन रहे दोनों अंडरब्रिज का निर्माण दो साल से अधूरा पड़ा है। विधायक अरुण वोरा ने रेलवे विभाग की कछुआ चाल पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि काम अधूरा रहने से पटरीपार के हजारों नागरिकों आवागमन में परेशानी हो रही है। वोरा ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से अपील की है कि शहर में चल रहे विकास कार्यों में गति लाने सरकारी विभागों के अफसरों की बैठक लेकर कार्य शीघ्र गति से पूरा कराएं।

वोरा ने कहा कि धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण अधूरा छोड़ देने से खोदे गए हिस्से पर दोनों किनारों से मिट्टी धसक रही है। यहां गंभीर हादसा होने की आशंका भी है। अंडरब्रिज निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने के कारण आवागमन बंद होने से आम नागरिकों के अलावा व्यवसायी भी परेशान हैं। अंडरब्रिज के दोनों ओर के नागरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने सेतु विभाग के अफसरों को दोनों अंडरब्रिज का निर्माण कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं. धमधा नाका में 11 करोड़ की लागत से अंडरब्रिज, रायपुर नाका क्रासिंग में 8 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू किया गया था। धमधा नाका अंडरब्रिज मार्च 2019 तक और रायपुर नाका अंडरब्रिज अप्रैल 2019 तक पूरा होना था।

तकनीकी कारणों से काम अभी तक अधूरा है. रेलवे अफसरों ने पूर्व में धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण अक्टूबर 2021 और रायपुर नाका अंडरब्रिज जुलाई 2021 तक पूर्ण करने की संभावना जताई थी। वोरा ने अधूरे अंडरब्रिज का निरीक्षण करने के बाद सेतु विभाग और रेलवे के अफसरों से चर्चा की है। अफसरों ने वोरा को बताया कि मार्च 2022 तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सेतु विभाग द्वारा रेलवे से जानकारी मंगाकर बताया गया कि धमधा मार्ग पर बन रहे 6.85 करोड़ के अंडरब्रिज का निर्माण रोकने हाईकोर्ट बिलासपुर में याचिका लगाई गई थी। उसके बाद कोरोना लॉकडाउन, निगम की वाटर पाइप लाइन शि िटंग, टेलीफोन केबल शिटिंग के कारण काम रुका रहा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news