बस्तर
भजन की धुन में झूमते नाचते हुए भक्तों ने दी माता को विदाई
18-Oct-2021 9:15 PM
जगदलपुर, 18 अक्टूबर। देर रात माँ दुर्गा चौक में विराजमान माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। भजन की धुन में युवाओं ने झूमते हुए एवं महिलाओं ने गरबा करते हुए माता रानी को विदाई दी। पुरूष, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी माता रानी के जय का जयकारा लगाते रहे।
माँ दुर्गा चौक से विसर्जन जुलूस निकला, जो शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए स्थानीय पुराना पुल में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। माँ दुर्गा चौक समिति शहर की सबसे पुरानी समिति है,यहाँ पिछले 40 वर्ष से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता आ रहा है, इस वर्ष कोरोनाकाल के चलते छोटे रूप में पूरे पूजा विधान ने साथ आयोजन किया गया। विसर्जन में दुर्गा चौक के निवासी एवं शहर के लोग भी शामिल हुए।