बस्तर

दिल का दौरा से नगर सैनिक की मौत
25-Oct-2021 9:55 PM
दिल का दौरा से नगर सैनिक की मौत

कुछ दिन पहले ही भाई की हुई थी मौत

जगदलपुर, 25 अक्टूबर। नगर सैनिक के पद में पदस्थ आरक्षक की शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उसके भाई का भी निधन हुआ है।

नगर सेना सेनानी एस के मार्बल ने बताया कि त्रिलोक चंद्र जोशी 55 वर्ष जो कि नगर सेना में पदस्थ होने के साथ ही अभी वर्तमान में यातायात विभाग में कार्य कर रहे थे, 23 अक्टूबर की शाम को त्रिलोक जोशी ने सेनानी को अपने भाई की मौत की जानकारी देने के साथ ही 5 दिन की छुट्टी भी लिया था। जिसके बाद अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा। परिजन उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती के लिए ले गए, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 इसकी जानकारी लगने के बाद से न सिर्फ नगर सेना में बल्कि यातायात विभाग में भी शोक की लहर छा गई। लोग अपने तरीके से श्रद्धाजंलि देने लगे, वहीं उनके कार्यों के बारे में भी चर्चा की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news