रायपुर

अकबर ने सुनी जनसमस्याएं डेढ़ सौ से अधिक आवेदन मिले
26-Oct-2021 6:46 PM
 अकबर ने सुनी जनसमस्याएं डेढ़ सौ से अधिक आवेदन मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अक्टूबर। राजीव भवन में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मंगलवार को आम लोगों, और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। उन्हें  ट्रांसफर से लेकर स्वेच्छानुदान, और जमीन का पट्टा आबंटन सहित करीब डेढ़ सौ से अधिक आवेदन दिए गए।

मंत्रीजी से मिलिए कार्यक्रम दोबारा शुरू होने के बाद अकबर पहली बार कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए हैं। नवा रायपुर के करीब 30 परिवार के लोग उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एनआरडीए ने उन्हें बेदखली की नोटिस दी है। जिससे मुश्किलेें खड़ी हो गई है। अकबर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि दीवाली त्योहार तक उन्हें नहीं हटाया जाएगा। उनके आवेदन पर विचार का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों के चेहरे में खुशी देखी गई।

उन्होंने परिवहन, और आवास पर्यावरण विभाग से जुड़े कुछ तबादले के भी आवेदन आए थे। जिन्हें परीक्षण के लिए लिखा है। इसी तरह स्वेच्छानुदान की भी मांग आई थी। इसके अलावा स्वसहायता समूह से जुड़े लोगों की भी अपनी समस्याएं थी जिन्हें निराकरण का भरोसा दिलाया। अकबर के साथ संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला,  और अन्य नेता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news