बस्तर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने गौठानों में आर्थिक गतिविधियों का करें विस्तार-कलेक्टर
26-Oct-2021 10:06 PM
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने गौठानों में आर्थिक गतिविधियों का करें विस्तार-कलेक्टर

नारायणपुर, 26 अक्टूबर। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर कान्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गौठानों में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार करने के निर्देश दिए।

 श्री साहू ने गौठानों में गोबर खरीदी, खाद निर्माण, सामुदायिक सब्जी उत्पादन, चारा व्यवस्था और खरीफ फसल कटाई को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में चारा के रूप में पैरा संकलन के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।  कलेक्टर ने आगामी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था हेतु बारदाना संकलन की जानकारी लेते हुए बारदाना संकलन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में राज्योत्सव को गरिमामयी ढंग से मनाने के लिए तैयारी करने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे तय समय मे जिम्मेदारी को पूरा करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पोषण चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी, सिविल सर्जन डॉ एमके सूर्यवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी, सहायक आयुक्त आदिवासी संजय चन्देल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रविकांत ध्रुवे, नगरपालिका अधिकारी मोबिन अली के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री साहू ने रोका छेका अभियान को और अधिक प्रभावी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा यह अभियान राज्य शासन के निर्देश पर मार्च 2022 तक लागू रहेगा। इसके लिए नगरीय निकाय, जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया है। इसके साथ ही उन्होंने मनरेगा के कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि अब बारिष का मौसम पूरी तरह चला गया है। मनरेगा के तहत् जरूरतमंद परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने हेतु क्रमबद्ध तरीके से कार्य संचालित करें। इसके साथ ही उन्होंने नवसर्वेक्षित गांवों में नवीन धान उपार्जन केन्द्र प्रारंभ किये जाने हेतु प्रस्ताव शीघ्र उच्च कार्यालय को प्रेशित करने के निर्देष संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।

बैठक में कलेक्टर ने जनशिकायतों, मांगों एवं विभिन्न लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, अनुकंपा नियुक्ति एवं पेंशन प्रकरणों के कार्यों को तत्परता से निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि, वे खरीफ फसल कटाई के बाद किसानों को समझाइश दें कि पैरा, भूसा आदि अवशेषों को निकटतम गोठनों में पशुचारा के रूप में उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में पट्टा बनाने के लिए नए आवेदनों की सूची बनाने तथा हाट बाजारों में उपयोग होने वाले शासकीय वाहनों में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी तथा लाउड स्पीकर द्वारा प्रचार करने के निर्देश दिए ताकि लोग कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news