रायपुर

कांग्रेस भवन का जीर्णोद्धार, मरकाम ने किया श्रमदान
30-Oct-2021 5:55 PM
कांग्रेस भवन का जीर्णोद्धार, मरकाम ने किया श्रमदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अक्टूबर। रायपुर शहर के ऐतिहासिक कांग्रेस भवन को नया रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है। शनिवार को छत ढलाई का काम हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया। इसमें महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा भी थे।

शहर प्रवक्ता मो. फहीम ने बताया कि छत ढलाई का कार्यक्रम सुबह 10 बजे विधि विधान पूजा पाठ के साथ शुरू हुआ। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नारियल फोडक़र कार्यक्रम की शुरूआत की। राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में वर्ष 1939 मे ऐतिहासिक कांग्रेस भवन का निर्माण किया गया था। तत्कालीन कांग्रेस नेताओं व आम लोगों के सहयोग से कांग्रेस भवन का निर्माण कराया गया था। इसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही थी। कांग्रेस भवन के निर्माण के लिए लोगों ने दिल खोल कर दान दिया था।

इसके पश्चात मोहन मरकाम सांसद छाया वर्मा खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन महापौर एजाज ढ़ेबर सभापति प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मीडिया प्रभारी सुशील आंनद शुक्ला, वरिष्ठ नेता संजय पाठक महामंत्री कन्हैया अग्रवाल जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा दिनेश ठाकुर प्रशांत ठेंगडी सुनील भुवाल अशोक ठाकुर दीपा बग्गा देव कुमार साहू अरूण जंघेल दाउलाल साहू नवीन चंद्राकर सहदेव व्यवहार सचिन शर्मा कामरान अंसारी नीलकंठ जगत नईम रजा रियाज अहमद बंसी कन्नौजे शब्बीर खान रवि ग्वलानी गंगा यादव पुष्पराज बैद जीतु तांडी कमलेश नथवानी शनासा मोहसिन खान अस्सु भाई गौतम यादव बाबा मसीह सागर वाकड़े इकलाख कुरैशी दिलशाद हुसैन मुन्ना मिश्रा जयनारायण जलछत्री मुज्जफर जामा रितेश वर्मा शदाब खान आदि की उपस्थिति में कतार बद्ध होकर कांग्रेसजनों ने श्रम दान किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news