रायपुर
![दैवेभो कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी दफ्तर घेरा दैवेभो कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी दफ्तर घेरा](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1635596720etanbhogi-1.gif)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अक्टूबर। लोक निर्माण विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने शनिवार को दफ्तर का घेराव किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विभाग के आला अफसर नियमितीकरण का प्रस्ताव न भेजकर अवरोध पैदा कर रहे हैं।
आकाशवाणी के सामने लोक निर्माण विभाग के करीब 5 सौ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने दफ्तर का घेराव किया। ये कर्मचारी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। ज्यादातर कर्मचारियों को 20 साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया जा सका है।
कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें भुगतान करने की जानकारी 1998 से आज तक नहीं भेजने के कारण इनका नियमितीकरण करने में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एक-दूसरे के ऊपर डाल रहे हैं। इसके विरोध में दीपावली पर लोक निर्माण विभाग के सी का घेराव किया गया है। सभा को छत्तीसगढ़ प्रदेश रिवर कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष विजय कुमार झा ने संबोधित किया।