रायपुर

निकोबारी नर्तकों के पद की थाप लयकारी नृत्य को दर्शकों ने सराहा
30-Oct-2021 5:55 PM
निकोबारी नर्तकों के पद की थाप लयकारी नृत्य को दर्शकों ने सराहा

रायपुर, 30 अक्टूबर। साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 के तीसरे दिन अंडमान निकोबार के निकोबारी जनजाति के नर्तक दल ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांधा। पारंपरिक परिधान में निकोबारी नर्तक दल के पद की थाप और लयकारी नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा और कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन करते रहे। सामान्यत: य नृत्य, निकोबारी जनजाति द्वारा उनके विवाह संस्कार व अन्य सभी उत्सवों पर किया जाता है।

निकोबारी लोक नृत्य, अंडमान एवं निकोबार का सबसे प्राचीनतम परंपरागत नृत्य है, जो कि कार निकोबार द्वीप पर रहने वाले निकोबारी जनजाति द्वारा किया जाता है। महिला व पुरुष नर्तक दलों द्वारा यह नृत्य पूर्णिमा के अवसर पर किया जाता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news