रायपुर

मैथिल ब्राह्मण महिलाओं के सागरिका संस्था का आनंद मेला का आयोजन
31-Oct-2021 6:31 PM
मैथिल ब्राह्मण महिलाओं के सागरिका संस्था का आनंद मेला का आयोजन

रायपुर, 31 अक्टूबर। मैथिल ब्राह्मण महिलाओं की संस्था सागरिका की ओर से आज दिनांक 30 अक्टूबर 2021 को पुरानी बस्ती की अनीता झा के आचार्य सरयू कान्त झा स्मृति संस्थान में आनंद मेला का आयोजन सागरिका की प्रमुख नीता झा के संयोजन में किया गया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ देवी की स्तुति से किया गया। सागरिका की सहयोगी संस्था सुर- संगम की सखियों सुषमा झा ,अल्पना झा की ओर से सागरिका समूह की संयोजिका  नीता झा का एवं पूजा पाठ से जुड़ी आशा ठाकुर का पुष्प हार से स्वागत करते हुए , कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया।

इसके बाद सागरिका परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए सागरिका परिवार की  उन्नति और प्रगति हेतु शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के ख्याति लब्ध शिक्षा शास्त्री एवं साहित्यकार आचार्य सरयूकान्त झा के छाया चित्र पर माल्यार्पण श्रीमती अल्पना झा के द्वारा किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news