रायपुर

भोजपुरी समाज के प्रदेश महामंत्री बने आदित्य
03-Nov-2021 6:14 PM
भोजपुरी समाज के प्रदेश महामंत्री बने आदित्य

रायपुर, 3 नवंबर। अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन इकाई छ. ग. के प्रदेश महामंत्री के पदभार से आदित्य सिंह यादव को मनोनीत किया गया। भोजपुरी भवन बीरगांव में नई कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मुक्तिनाथ पांडेय, प्रदेश प्रभारी रविन्द्र सिंह , संस्थापक प्रतिनिधि शेषनाथ तिवारी और उपस्थित सैकड़ो की संख्या में सम्मनित सदस्यों की बीच पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

ज्ञात हो कुछ माह पूर्व पुरानी कार्यकारणी बॉडी को प्रदेश अध्य्क्ष ने भंग  कर दिया था। आदित्य सिंह यादव एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में  समाज के प्रति समर्पित रहे है और जिला अध्यक्ष के साथ दूसरी बार प्रशासनिक सचिव के रूप में भी अपनी सेवायें दे चुके है उनकी इसी समर्पित भावना को देखते हुए उन्हें तीसरी बार प्रदेश महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया हैं। आदित्य यादव ने शपथ लेते हुए कहा कि मैं समाज के लिए हमेसा समर्पित रहूंगा और जो भी कार्य मुझे दिया जाएगा उससे पीछे नही हटूंगा।

 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news