रायपुर

कवर्धा विवाद, जेल में बंद भाजपा नेताओं की रिहाई नहीं होने पर प्रदर्शन, बृजमोहन की अगुवाई में पुतला दहन
10-Nov-2021 8:54 PM
कवर्धा विवाद, जेल में बंद भाजपा नेताओं की रिहाई नहीं होने पर प्रदर्शन, बृजमोहन की अगुवाई में पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवम्बर।
कवर्धा विवाद के बाद भाजपा नेताओं की रिहाई न हो पाने पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम भूपेश बघेल, और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला फूंका।

खास बात यह है कि खुद बृजमोहन अग्रवाल पुतला दहन कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थे, और उनकी पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने पुतला जलाने से रोकने की कोशिश की। लेकिन नाकाम रहे। पूर्व मंत्री की अगुवाई में पचपेढ़ी नाका में पुतला दहन हुआ। इससे परे पुरानी बस्ती में भी दोनों नेताओं का पुतला फूंका गया।

इस दौरान सुभाष तिवारी, ललित जैसिंघ, मुकेश पंजवानी के अलावा पुतला दहन के दौरान प्रदेश सह संयोजक भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संजू नारायण सिंह ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता किरण अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी पुरानी बस्ती मंडल उपाध्यक्ष सुधीर यादव, सुनील सोनकर, उत्तम पटेल, कन्हैया ध्रुव, भोले शंकर सोनकर, शैलू यदु, लव यदु, रोहित यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news