रायपुर

महंत ने विस में पं. नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए
14-Nov-2021 6:24 PM
 महंत ने विस में पं. नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 नवम्बर। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर पूर्वान्ह 11 बजे विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित पं. जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया । इस अवसर पर  अध्यक्ष एवं विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा एवं विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पं. नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।

इस अवसर पर अपने संदेश में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि-पं. नेहरू आधुनिक भारत के स्वप्न-दृष्टा थे। पं. नेहरू ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए पूरा प्रयास किया। पं. नेहरू ने किसानों मजदूरों एवं सर्वहारा वर्ग के विकास के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया। उन्होने कहा कि-पं. नेहरू की जयंती के अवसर पर आज उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि-हम सब उनके बताये मार्ग एवं सिद्धांतों का अनुसरण करने का संकल्प लें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news