बस्तर

डॉ. अंबेडकर को किया नमन
28-Nov-2021 8:20 PM
  डॉ. अंबेडकर को किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 28 नवम्बर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहर के अंबेडकर वार्ड में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना के अवसर पर पधारे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का महानतम कार्यशील लोकतंत्र है, ऐसा न केवल इसके विशाल, आकार, अपितु इसके  बहुलतावादी स्वरूप और समय की कसौटी पर खरा उतरने के कारण है। लोकतांत्रिक परंपराओं और सिद्धांत भारतीय सभ्यता के अभिन्न अंग है तथा लोकतंत्र की जड़ें हमारी राजनीतिक चेतना में गहराई तक समाई हुई है। हर भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं।

 संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने संविधान निमाता डॉ.भीमराव अंबेडकर को नमन कर कहा कि 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था, हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है, इसके कई हिस्से यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान के संविधान से लिये गये हैं। इसमें देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों का वर्णन किया गया है विधानपालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का क्या काम है, उनकी देश को चलाने में क्या भूमिका है, इन सभी बातों का जिक्र संविधान में है।

महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू ने भी संविधान निर्माता को याद कर उन्हें नमन किया और बताया कि उन्हीं के बनाये हुए संविधान कई देशों को आईना दिखा रहे हैं तथा इस संविधान को अपनाने के लिए मजबूर हो गए हैं।

इस कार्यक्रम में समाज प्रमुख तिरुपति झाड़ी, बीआर मोरला,बीएन दूधी,केशव जुमार्ग,पार्षद अनिता नाग,कोमल सेना,बी ललिता राव,कमलेश पाठक,जिला महामंत्री अनवर खान,कैलाश नाग,शहनाज़ बेगम,अंजना नाग, पापिया गाईन,नीला,महेश द्विवेदी, वेंकट राव,नन्दू साहू,राजेन्द्र हाबिल,मनसिंग,अनिता दूधी,सोनमती बघेल, सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news