गरियाबंद

जनरल बिपिन रावत को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
11-Dec-2021 5:40 PM
जनरल बिपिन रावत को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजिम, 11 दिसंबर। भाजपा मंडल राजिम के तत्वावधान में नगर के पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी सहित 11 अन्य सैन्य अधिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने देश सेवा का सर्वोच्च प्रतिमान स्थापित किया था, लेकिन आज वे अपना सर्वोच्च बलिदान दे गए जो देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा जवानों का साहस बढ़ाया।

जनरल रावत की बहादुरी और देश की सुरक्षा में उनका योगदान हर भारतवासी को सदैव गौरवांवित करता रहेगा। जनरल रावत हमेशा याद आएंगे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि फौजी के नि:स्वार्थ सेवाभाव के कारण ही हम यहाँ चैन से रह पाते हैं। जनरल रावत के देश के पहले सर्वोच्च सेनानायक थे, लेकिन दुर्भाग्य से इस दुर्घटना ने उनको सदा के लिए देश से छीन लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शांति की प्रार्थना की और मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन धारण करके उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रमुख विकाश साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू, आशीष साहू, स्थाई आमंत्रित सदस्य वीरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष आकाश राजपूत, उपाध्यक्ष मनीष साहू, मोहनीश ठाकुर, महामंत्री राजा साहू, उपाध्यक्ष पुखराज साहू, कोषाध्यक्ष डायमंड साहू, सोनू यादव, अखिलेश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, शिवकुमार साहू, कृषण साहू, वीनू साहू, दौलत साहू, कोमल साहू, सुमित साहू, विक्रांत साहू उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news