गरियाबंद

आम चुनाव देखने पहुंचा विदेशी संसदीय मंडल वापस लौटा
05-May-2024 7:46 PM
आम चुनाव देखने पहुंचा विदेशी संसदीय मंडल वापस लौटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 5 मई।
भारतीय लोकतंत्र के महापर्व आम चुनाव को करीब से देखने 4 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचा विदेशी संसदीय मंडल शनिवार को वापस लौट गया है। 

विदेशी संसदीय मंडल में नेपाल, बांग्लादेश, मॉरीशस और रूस के संसदीय सदस्य शामिल थे। विदेशी संसदीय मंडल को पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू द्वारा छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की ओर से आत्मीय विदाई दी गई। श्री साहू ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में हो रहे आम चुनाव का करीब से अवलोकन करने वाले विदेशी संसदीय मंडल के सदस्य, छत्तीसगढ़ से मीठी यादें साथ ले गए हैं। 

4 दिवसीय प्रवास के दौरान विदेशी संसदीय मंडल का, छत्तीसगढ़ सरकार ने सनातन संस्कृति के ‘‘अतिथि देवो भव:’’ को चरितार्थ करते हुए सत्कार किया। जिस पर विदेशी संसदीय मंडल ने काफी भावविभोर होकर छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news