गरियाबंद
पाइप लाईन खराब, सुधार कार्य जारी
30-Apr-2024 3:13 PM
गरियाबंद, 30 अप्रैल। नगर में शुद्ध पेय जल की सप्लाई होने वाले फिल्टर प्लांट के पास ही पाइप लाईन आंशिक रूप से क्षति ग्रस्त होने के कारण लगभग एक सप्ताह से नगर में पेयजल की आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हैं, जिसे सुधारने का कार्य पालिका कर्मचारी युद्ध स्तर पर जारी है, वहीं इंजीनियर अश्वनी वर्मा ने बताया कि सुधार कार्य दिन रात जारी है, एक दो दिनों में सुधार कार्य पूर्ण कर नगर में पेयजल की जो आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है उसे ठीक कर लिया जाएगा।