गरियाबंद

नारी सशक्तिकरण पर कार्यशाला
04-May-2024 6:13 PM
नारी सशक्तिकरण पर कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 4 मई। राजिम में पांच दिवसीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के चौथे दिन सुबह योगभ्यास किया गया। पश्चात यज्ञ के द्वारा गर्भ संस्कार का प्रयोग बताया गया, जिसमें समस्त बहनों द्वारा एक स्वर में मंत्रों का उच्चारण किया गया। इसी यज्ञ के माध्यम से महिलाओं का पुंसवन संस्कार संपन्न हुआ। यज्ञ के बाद समय दान व अंशदान की जानकारी कुंती दीदी द्वारा दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छग जोन प्रमुख आदर्श वर्मा दीदी व शांतिकुंज प्रतिनिधि सुखदेव निर्मलकर नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया गया। आदर्श वर्मा ने कहा कि नारी तो पहले से ही सशक्त हैं, नारी यदि चाहेगी तो घर परिवार व राष्ट्र का दिशा व दशा को मोड़ देगी।

नारी यदि समाज में परिवर्तन के लिए निकल पड़ेगी तो वह दिन दूर नहीं की समाज व राष्ट्र में क्रांति आ जाएगी। सुखदेव निर्मलकर ने कहा कि आज बहनें सभी कार्यों में आगे बढ़ रही है। चंद्रलेखा गुप्ता द्वारा उनका आभार प्रकट किया गया तथा संचालन यामिनी यादव दीदी ने किया।

कार्यक्रम में शिविरार्थी बहनों द्वारा वार्षिक सामूहिक संकल्प लिया गया कि वर्ष भर में नारी जागरण अंतर्गत क्या-क्या कार्य करेंगे व कितने-कितने कार्य करेंगे। शाम को संकल्प दीप यज्ञ का आयोजन हुआ  जिसमें बहनों ने अपनी अभिव्यक्ति भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पुरुषोत्तम यादव उपजोन समन्वयक, नुकेश साहू जिला समन्वयक, राघव वर्मा, पूरन साहू सह समन्वयक, उमेश साहू संगठन प्रभारी, कमलेश साहू ब्लाक समन्वयक, खुशबू साहू, नेहा साहू, साधु राम, बलराम साहू जिला संगठन प्रभारी, संतोष कुमार साहू संरक्षक युवा प्रकोष्ठ, ट्रस्टीगण संतराम ध्रुव, भागवत साहू, तेजराम साहू, रिखी राम साहू, महेंद्र कुमार साहू, दीपा साहू, इकाई प्रमुख में राम कुमार साहू, चेतन सिन्हा, मां भगवती महिला मण्डल की सभी बहने, ईश्वर सेन, रमेश साहू, दिलीप साहू, राखी यादव, मीना, पुष्पलता सिन्हा, एमकुमारी, भानु प्रिया, बिंदा सिन्हा, हेमलता साहू, राजकुमारी साहू, महेश्वरी यादव, नूतन श्रीवास, टोपेश्वरी सिन्हा, अंजू साहू, कस्तूरी साहू, पुरुषोत्तम दीवान, तुलाराम साहू, अमृत साहू, शेख लाल साहू, कौशल साहू, अनिल यदु, ईश्वर साहू, तामेश्वरी, भुनेश्वरी साहू, यशोदा साहू, रोशनी साहू का विशेष योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news