बस्तर

गौ मांस बेचने आयी 2 महिलाएं गिरफ्तार, एक निकली पॉजिटिव
12-Jan-2022 10:27 PM
गौ मांस बेचने आयी 2 महिलाएं गिरफ्तार, एक निकली पॉजिटिव

जगदलपुर, 12 जनवरी। कोटपाड़ ओडिशा से गौ मांस बेचने आई महिला व उसकी साथ महिला को बोधघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा, वहीं पकड़ी गई ओडिशा की महिला कोरोना पॉजिटिव निकली, जिसे मेकाज में भर्ती किया गया है।

डीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि मेटगुड़ा जिला बस्तर निवासी महिला अपनी साथी महिला निवासी कोटपाड़ के साथ 2 झोले में 25 किलो गौ मांस लेकर जगदलपुर बेचने की फिराक में थी। मेटगुड़ा निवासी महिला अपने घर में माँस को रखी हुई थी, जिसे थाना बोधघाट प्रभारी लालजी सिन्हा के द्वारा टीम गठित करते हुए उसके घर में छापा मारकर दोनों महिला को पकड़ा गया, वहीं उनके पास से 25 किलो गौ मांस भी जब्त किया गया।

पकड़ार्इं महिलाओं में कोटपाड़ निवासी महिला का रिपोर्ट पॉजिटिव आया, जिसे मेकाज में भर्ती किया गया है, वहीं दोनों के खिलाफ धारा 5,10 पशु क्रूरता अधिनियम के साथ ही 429 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news