दुर्ग

शासकीय आईटीआई में एनसीसी इकाई ने मनाया युवा महोत्सव दिवस
17-Jan-2022 2:13 PM
शासकीय आईटीआई में एनसीसी इकाई ने मनाया युवा महोत्सव दिवस

भिलाई नगर, 17 जनवरी। कमान अधिकारी हेमंत दुबे 37 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी दुर्ग के मार्गदर्शन में एवं लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशासनिक अधिकारी के संचालन में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिलाई में युवा महोत्सव दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया जिसमें भारत में विलुप्त होते हुए खेलों पर ध्यानाकर्षण कराया गया और कबड्डी, खो-खो, मलखम्ब एवं दक्षिण भारत में खेले जाने वाले स्थानीय खेल शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्राचार्य टीएस तंवर द्वारा स्वामी विवेकानंद को माल्यार्पण कर की गयी। श्री तेवर ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानन्दजी के कथन जागो, उठो, आगे बढ़ो, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो बढ़ते रहो, कह कर कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया।

उप प्राचार्य प्रशिक्षण अधीक्षक डीके खोब्रागड़े ने कैडेट्स को एनसीसी का महत्व और उसे अपने जीवन में उतारने को प्रेरित किया। अंत में प्रमाण पत्र वितरण किया गया। संस्था के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट चंद्रकान्त साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news