रायपुर

तबादले को लेकर मंत्री डहरिया से मिला संघ
12-Feb-2022 4:59 PM
तबादले को लेकर मंत्री डहरिया से मिला संघ

रायपुर, 12 फरवरी। छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा ,आरंग ब्लॉक शाखा अध्यक्ष गोपत राम टंडन प्रांतीय सचिव माणिक लाल मिश्रा ,महामंत्री  राजीव वर्मा, जिलाध्यक्ष अरूण साहू के नेतृत्व में  व्याख्याताओं ने मंत्री शिव डहृरिया से मुलाकात की।

इस दौरान संघ ने अरुंधती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग को आत्मा नंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाए जाने पर पूर्व में कार्यरत हिन्दी माध्यम के समस्त स्टाफ को बिना विकल्प लिए दूसरी जगह पदस्थापना का विरोध करते हुए  और विकल्प देने की मांग की। मंत्री  डहरिया  ने इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम को इस पर विचार करने निवेदन किया, साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर अशोक नारायण बंजारा से फोन पर चर्चा कर प्रभावित व्याख्याताओ से विकल्प प्राप्त कर पदस्थापना आदेश मे आवश्यक सुधार करने निर्देशित किया।इस अवसर पर विद्यालय  के सभी व्याख्याता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news