सरगुजा

भाजपा के बूथ कार्यकर्ता रचेंगे 2023 में इतिहास-ज्योतिनंद
30-Mar-2022 8:52 PM
भाजपा के बूथ कार्यकर्ता रचेंगे 2023 में इतिहास-ज्योतिनंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 मार्च।
भाजपा जिला सरगुजा संगठन प्रभारी ज्योतिनंद दुबे एक दिवसीय सरगुजा प्रवास पर कुन्नी व नवानगर मंडल पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की उपस्थिति में जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने अमलभि_ी तथा कुनियाकला शक्ति केन्द्र में बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर बैठक की।

इस अवसर पर बूथ के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 2023 के चुनाव में भाजपा के बूथ कार्यकर्ता इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर अभी से चल रही है, लोग भाजपा की सरकार बनाना चाहते हैं। जनता की उम्मीदों को हमारे बूथ के कार्यकर्ता अपनी मेहनत से पूरा करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरगुजा बूथ के पन्ना प्रभारी तक को सक्रिय करने के अभियान में जुट गई है।पूरे सरगुजा में आने वाले समय में इसका असर दिखेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, प्रशांत त्रिपाठी,देवनाथ सिंह पैकरा, फुलेश्वरी सिंह, मनोज गुप्ता, डी के पुरिया, राजकुमार बंसल, अनिल अग्रवाल, विकास पांडेय, विजय व्यापारी, राधेश्याम ठाकुर, पूनम सिंह टेकाम, अनिल सिंह, वैभव सिंह, रजनीश पांडेय, ललिता तिर्की, बालनाथ यादव, गुरूशरण सिंह तथा चंद्रिका यादव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news