सरगुजा

दिव्यांग छात्रा ने पढ़ाई के लिए कलेक्टर से की लैपटॉप की मांग, तत्काल उपलब्ध कराया
01-Apr-2022 8:45 PM
दिव्यांग छात्रा ने पढ़ाई के लिए कलेक्टर से की लैपटॉप की मांग, तत्काल उपलब्ध कराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 1 अप्रैल।
सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा से आज एक दिव्यांग लडक़ी कलेक्ट्रेट मिलने पहुंची और उसने कलेक्टर से मिलकर बताया कि वह बीएड की पढ़ाई जगदलपुर से कर रही है किंतु लैपटॉप ना होने की वजह से उसे पढ़ाई में कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है। अपनी पढ़ाई आगे सुचारू रूप से करने के लिए उसे लैपटॉप की आवश्यकता है। कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा छात्रा को तत्काल लैपटॉप प्रदान किया गया।पूर्व में भी जिला कलेक्टर श संजीव कुमार झा के द्वारा कई छात्रों को लैपटॉप सहित अन्य सामान उपलब्ध कराये जा चुके हैं।

छात्रा सरगुजा जिले के ग्राम पोड़ी खुर्द की रहने वाली है,छात्रा गीता कुजूर जो जगदलपुर से बीईडी की पढ़ाई कर रही है। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से आगे की पढ़ाई जारी रखने लैपटॉप खरीदने में असमर्थ हैं। आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए लैपटॉप की मांग करने छात्रा आज कलेक्ट्रेट पहुंची और जिला कलेक्टर संजीव झा से लैपटॉप की मांग की। छात्रा के पढाई के जज्बे को देखते हुए कलेक्टर संजीव झा ने तत्काल छात्रा को एक लैपटॉप प्रदान किया, जिससे वह आगे की पढ़ाई पूरी कर सके। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना भी की, वहीं लैपटॉप पाने के बाद दिव्यांग छात्रा के चेहरे में खुशी भी देखने को मिली। लैपटॉप मिल जाने से छात्रा अब आगे की पढ़ाई भी आसानी से कर सकेगी, जिसके लिए छात्रा ने जिला कलेक्टर को धन्यवाद दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news