बस्तर

जीत की रणनीति बनाने में जुटी भाजपा
25-Apr-2022 3:46 PM
जीत की रणनीति बनाने में जुटी भाजपा

कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत झोंकने की नसीहत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 25 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा रविवार को जगदलपुर के भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने की अपील की गई है। 2023 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई।

जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे ने कहा कि 2023 छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को बिना रुके संगठन का काम करना है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 5 में से 4 राज्यों में चुनावी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को अगले वर्ष होने वाले छत्तीसगढ़ चुनावों के लिए तैयार होने को कहा गया है।

जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत झोंकने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर मंडल के प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का प्रयास हर कार्यकर्ता को करना चाहिए। छत्तीसगढ़ में अगले वर्ष चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। हर बूथ को बूथ विजय अभियान के रूप में लेना चाहिए।

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस के भ्रष्टाचार, कुशासन, नीतियों और घोषणा पत्र में किए गए वादों को जनता के समक्ष उठाते रहे हैं, जिससे बौखलाई कांग्रेस भाजपा के नेतृत्वकर्ता नेताओं को प्रशासन में दबाव डालकर झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। इसी क्रम में हमारे ऊपर षडयंत्र पूर्वक धाराएं लगाकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एक तरफ भ्रष्ट पार्षद को बचाने के लिए पूरी सरकार लगी रही, मगर भाजपा नेताओं के लगातार आंदोलन के बाद अंतत: भ्रष्ट पार्षद के ऊपर एफआईआर हुआ। इस पार्षद ने अपने ऑडियो वीडियो में पैसे के लेनदेन में अपने नेताओं का नाम लिया है, ये सारे नेता इस भ्रष्ट पार्षद को जेल जाने नहीं दिए और बचाते रहे। इसकी प्रतिक्रिया में आंदोलन करते भाजपा नेताओं को 54 दिन जेल में रहना पड़ा। जेल से भाजपा का नेता डरने वाला नहीं है, आगे भी आंदोलन जनहित में जारी रहेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक के उपरांत सुरेश गुप्ता व मनोहर दत्त तिवारी अभिनंदन माला एवं तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संग्राम सिंह राणा एवं आभार मनोहर दत्त तिवारी ने किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से आलोक अवस्थी, आशुतोष पाल,आर्यद्र सिंह आर्य,राजपाल कसेर, अभय दीक्षित,गणेश काले, तरुण चोरिया, प्रकाश झा, अतुल सिम्हा, सतीश बाजपेई,योगेश शुक्ला, प्रेम सेठिया, प्रेम कुमार यादव, अनिमेष सिंह चौहान, आदित्य शर्मा, शैलेश कुमार, आनंद झा, अमर झा, शैलेश कुमार, मंजुला ध्रुव, प्रमिला कश्यप, नीलम यादव, सविता गुप्ता, कृष्णा राय,बबीता पाठक, श्वेता गुप्ता, कमलेश पटेल, सतीश बाजपाई, अतुल कौशल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news