बस्तर

कांग्रेस बैठक में संगठन के विस्तार व मजबूती पर चर्चा
25-Apr-2022 4:52 PM
कांग्रेस बैठक में संगठन के विस्तार व मजबूती पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 25 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने  कार्यकर्ता की समीक्षा बैठक लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ का बैठक लिया।
बस्तर ब्लॉक के ग्राम मुड़ागांव तेतरखुटी पारा में हुई बैठक की अध्यक्षता विधायक चंदन कश्यप ने की। साथ ही साथ संगठन के विस्तार तथा इसकी मजबूती पर विचार किया गया और हर पंचायत में बैठक रखने की बात रखी गई।
छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सरकार की विकास कार्यों का  लोगों तक पहुंचाना है। छत्तीसगढ़ में किसान आज जितना खुश है बाकी राज्यों में नहीं है छत्तीसगढ़ एकलौता राज्य है जो 25 सौ रुपए में धान खरीद रहा है। पिछले भाजपा सरकार 15 सालों में किसानों के साथ लोगों को भी वादा करके बहलाने फुसलाने का काम ही किया। उसी तरह केंद्र में मोदी सरकार जनता के बारे में आज तक नहीं सोचा है।

आज जनता काफी महंगाई से परेशान है। डीजल पेट्रोल, गैस सिलेंडर , रसोई सामग्री आदि महंगाई से लोगों को सामना करना पड़ रहा है।   मोदी सरकार के कभी  गरीबों के बारे में सोचा ही नहीं। सिर्फ कांग्रेस के भूपेश ही सरकार गरीबों का हमेशा ख्याल रखे हैं लोगों को भूपेश है तो भरोसा है।

इस मौके पर भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र जैन ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बघेल, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई, श्याम दीवान,सरपंच  फाफनी नवल कश्यप,सरपंच सोनारपाल श्यामबती ध्रुव, सरपंच कोंगरा जदू कश्यप,जनपद सदस्य  सावित्री यादव, रैतू राम,डमरु,गोपाल,सत्यकांत,भोलू मनोज सेठिया, सोनसिंग कश्यप,खगेश्वर ठाकुर, दयालु राम सरपंच पति कवडग़ांव ,सामूराम, मिटकू राम,हेम कुमार,रमेश, सोन सिंग ठाकुर, ढोयी राम,रूपनाथ यादव,दुकारु कश्यप, कामेश्वर नाग,तुलसी भारती, कमल भारती,जटू,कमलू कश्यप,सूरज बघेल,रामनाथ बघेल,फगनू बघेल, विधायक सोसल मीडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप, अन्य मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news