गरियाबंद

मांगों को ले वन लिपिक कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल पर
28-Apr-2022 5:40 PM
मांगों को ले वन लिपिक कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 28 अप्रैल। छग वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।

छग वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमृत ठाकुर ने कहा कि अपनी 10 सूत्रीय औचित्यपूर्ण मांगों के सम्बन्ध में विगत कई वर्षों शासन प्रशासन से अनुरोध किया जा रहा,  किन्तु शासन, प्रशासन के द्वारा संघ की मांगों पर ध्यान नहीं देते हुए हमारी मांगों को लंबित रखा गया है, जिससे वन विभाग के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों में अत्यंत आक्रोश  व्याप्त है। इसलिए छग वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर अपनी 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में गरियाबन्द जिले के वन विभाग के समस्त लिपिक वर्गीय कर्मचारीगण  बुधवार से विक्रय काष्ठागार कार्यालय के पास, फ़ॉरेस्ट कॉलोनी गरियाबंद में पण्डाल की छांव में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।

ये है प्रमुख मांगे...

छग तृतीय श्रेणी (लिपिक वर्गीय वन सेवा भारती नियम को अद्यतन करते हुए लेखापाल के 317 पदों को सहायक ग्रेड के 78 पदों को लेखा अधीक्षक के पद पर समाहित किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव को वित्त विभाग से सहमति, छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य विभागों की भांति वन विभाग में भी लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का विभागीय परीक्षा आयोजन हो, वन विभाग के अंतर्गत कम्प्युटर ऑपरेटर, डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों का पदोन्नति चैनल लागू किया जावे।

छत्तीसगढ़ राज्य के राजस्व विभाग की भांति अधीक्षक के पद को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया जाये।

वन विभाग में कार्यरत वायरलेस ऑपरेटरों का पदोन्नति चैनल लागू किया जाये। लिपिक संवर्ग के उच्चतम पदोन्नत पद लेखा अधिकारी, प्रशासकीय अधिकारी को संलम्नाधिकारी के पद पर समस्त वृत्त एवं वन मण्डल कार्यालय में पदस्थ किया जाये। वृत्त एवं वन मण्डल कार्यालयों में महिला कर्मचारी हेतु पृथक से फीडिंग, रेस्ट रूम निर्माण किया जावे, साथ ही वन मुख्यालय एवं प्रत्येक वृत्त कार्यालय में उनके क्षेत्रीय वन मण्डलों से विभिन्न कार्यालयीन कार्यों के लिए आने वाले लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को विश्राम, प्रसाधन हेतु कक्ष आवंटन किया जावे।

समस्त वन लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को प्रतिमाह 1000 मोबाइल भत्ता दिया जाये। कर्मचारी कल्याण मद एवं विभागीय पदोन्नति समिति में छ.ग. वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को भी प्रतिनिधित्व दिया जावे।  समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों में पदस्थ लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के पदनाम से आवासीय भवन निर्माण एवं वन मुख्यालय में छ.ग. लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ को संघीय कार्यों हेतु कक्ष आबंटन किया जाये।

वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अमृत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष  किशोर यादव, उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) बिन्दू कश्यप, राकेश शर्मा, शिखा देवांगन, देवेश शर्मा, मो. अज़हरुद्दीन, भास्कर पठारे, भगवत दयाल, संजय कुमार सिन्हा, स्वर्णलता गिधौड़े, रूप सिंह सोम, हीरालाल पटेल, राजेश्वर शिंदे, बलराम सेन, संतोष सेन,  गोपी कृष्ण कश्यप सहित लिपिक वर्ग मौजूद रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news