बस्तर

मोदी ने छत्तीसगढ़ में फोर्स के लिए जगदलपुर से दिल्ली विशेष विमान सेवा की शुरू
07-May-2022 10:44 PM
मोदी ने छत्तीसगढ़ में फोर्स के लिए जगदलपुर से दिल्ली विशेष विमान सेवा की शुरू

भाजपाईयों ने जवानों का किया माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 मई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में तैनात पैरामिलिट्री फोर्स के लिए इंडिगो एयरलाइंस की विशेष विमान सेवा चलाने घोषणा की थी, जो आज परिपूर्ण होते दिख रहा है। बस्तर मेंनक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए यह बड़ी सुविधा मानी जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी की उपस्थिति में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर से दिल्ली जाने वाले फोर्स के जवानों एवं इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम नारों की गूंज के साथ जवानों का स्वागत किया गया।

रूप सिंह मंडावी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हवाई चप्पल से लेकर हवाई जहाज की योजना चालू की। बस्तरवासियों को हवाई सेवा का अवसर मिल रहा है। जवानों के लिए बस्तर से दिल्ली जाना मुश्किल होता था, लेकिन आज बस्तर के जवान जगदलपुर से सीधे दिल्ली जाएंगे।
    
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का बस्तरवासी धन्यवाद प्रेषित करते हैं, जिन्होंने जवानों के लिए यह उड़ान योजना चालू की है। जवानों को भी मैं शुभकामनाएं देता हूं, जो समय पर वह अपने परिवार तक पहुंच पाएंगे। देश की सेवा करेंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से वेद प्रकाश पांडे, संग्राम सिंह राणा, रोशन झा, रोहित त्रिवेदी, मनोज पटेल, सुरेश कश्यप, आनंद झा, रमन चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news