बस्तर

भाजपा का बूथ मजबूत करने अभियान शुरू
11-May-2022 3:03 PM
भाजपा का बूथ मजबूत करने अभियान शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 10 मई।
कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत जगदलपुर मंडल में गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र में बूथ क्रमांक 168 मे विस्तारक योगेंद्र कौशिक ने बैठक ली। उक्त बैठक में बूथ समिति के सदस्य पन्ना प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहें। जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं से भी भेंट मुलाकात कर घर-घर संपर्क किया गया।

विस्तारक योगेंद्र कौशिक ने कहा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र मजबूत स्थिति में होगा जिसमें हर बूथ में कमल खिलेगा। पन्ना प्रमुख बनाना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।राज्य सरकार की विफलताओं को घर-घर पहुंचाने की जरूरत है।भूपेश सरकार पूरी तरह विफल है। किसान आत्महत्या कर रहें है। 2023 छत्तीसगढ़ मे फिर से कमल खिलेगा।

शक्ति केंद्र प्रभारी संग्राम सिंह राणा, संयोजक योगेश शुक्ला,लक्ष्मी कश्यप, मायारानी बरई,जितेंद्र मिश्रा, राहुल यादव, नमिता सिंह, अनीता झा,कोशल्या साहू मीना मिश्रा, मधु मिश्रा,अमृता ठाकुर, मंजीत ठाकुर,सीमा ठाकुर,अमोल झा, मनीष झा, हिना मिश्रा, भूपेंद्र मिश्रा सलेरा मिश्रा, नारायण मिस्त्री, मुन्ना यादव,त्रिनाथ ठाकुर, सलोनी देवी ठाकुर,ममता देवी, उपेंद्र मिश्रा, रानी देवी,संजय यादव, सुधा, समशाद, ममता शर्मा,नामिका मिश्रा,सुनीता मिस्त्री सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news