बलरामपुर

पेयजल की समस्या से निजात दिलाने विशाल डबरी का निर्माण
12-May-2022 9:26 PM
पेयजल की समस्या से निजात दिलाने विशाल डबरी का निर्माण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,12 मई।
नगर में 25 दिनों से चल रही भीषण पेयजल की समस्या से नगरवासियों को निजात दिलाने के लिए कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश के बाद विशाल डबरी 2 दिनों तक लगातार पोकलेन मशीन लगने के बाद बन सका, जिससे नगर की 25 हजार की आबादी को राहत मिली। नगर पंचायत के सीएमओ दीपक एक्का व उप अभियंता विनोद यादव आज भी दिन भर इंटकवेल में डटे रहे।

गौरतलब है कि नगर में विगत 25 दिनों से भीषण जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही थी और यह स्थिति दिन प्रतिदिन गहराते जा रही थी, इस बीच कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश के बाद विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बुधवार को कन्हर नदी इंटकवेल में दिन भर डटे रहे एवं बैठक कर नगर की जल समस्या से कैसे निपटा जाए, इस पर विचार किया। जिसके बाद आज विशाल डबरी का निर्माण पूर्ण हुआ। विशाल डबरी निर्माण के बाद नगर 25 हजार की आबादी को नियमित जल प्रदाय किया जाना संभव हो सकेगा।

उप अभियंता विनोद यादव ने बताया कि विशाल डबरी का निर्माण कर दिए जाने के बाद पानी की समस्या अब कुछ दिनों के लिए टल जाएगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि नगर में नियमित जलापूर्ति करना मुश्किल हो रहा था, परंतु विशाल डबरी के निर्माण के बाद आज भरपूर पानी नगर में सप्लाई किया जा रहा है। आगे भी इसी प्रकार जलापूर्ति बनी रहे, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news