बलरामपुर

सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक विभिन्न विषयों पर चर्चा
13-Apr-2024 9:04 PM
सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक विभिन्न विषयों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 13 अप्रैल। रामानुजगंज के श्रीराम मंदिर में  शनिवार को सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. बीएन द्विवेदी की अध्यक्षता में और बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल सिद्धनाथ चौबे, श्याम बिहारी पाठक,उमेश ओझा,विजय तिवारी की उपस्थिति में ब्राह्मण समाज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। राजपुर और बलरामपुर से आए हुए विप्रजन बैठक में विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

ब्राह्मण समाज के लोगों के बीच सामाजिक सर्वेक्षण कराए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। आने वाले समय में जल्द ही जिला स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय युवा एवं महिला संगठन का गठन करने को लेकर बैठक में चर्चा हुई। इस दौरान सम्मानित विप्रजन शामिल हुए।

इस दौरान बैठक में सुदर्शन दुबे, रमाशंकर दुबे, अरविंद दुबे, अनूप तिवारी,मनोज दुबे,सुनील तिवारी,विकास दुबे, प्रभाकर द्विवेदी,दीपक दुबे,यशपाल दुबे,धर्मेन्द्र मिश्रा, मनोज तिवारी,रमेश तिवारी,उज्जवल तिवारी,दामोदर मिश्रा,लवकेश पाण्डेय,रितेश पाण्डेय,ब्रजेश पाण्डेय, रमेश मिश्रा,विमल किशोर दुबे,आनंद मिश्रा,चिराग तिवारी,अनुराग तिवारी सहित अन्य विप्रजन शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news