बस्तर

मजबूत मतदान केन्द्र बनाना भाजपा का लक्ष्य, नेता-कार्यकर्ता बहा रहे पसीना
15-May-2022 10:30 PM
मजबूत मतदान केन्द्र बनाना भाजपा का लक्ष्य, नेता-कार्यकर्ता बहा रहे पसीना

कार्य विस्तार योजना की बैठक, बताई मजबूत बूथ बनाने की बारीकियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 15 मई।
अगले बरस होने वाले विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा मतदान केन्द्रों को मजबूत करने में लगी हुयी है।

कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक बूथ में जमीनी पकड़ बनाने युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है। भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी विस्तारक के रूप में शक्ति केन्द्रों में तैनात किये गये है और शक्ति केन्द्रों में आने वाले एक-एक मतदान केन्द्र की सरंचना मजबूत करने के लिए पसीना बहा रहें है। 5 मई से आरंभ कार्य विस्तार योजना 20 मई तक निरंतर चलेगी।
 
पं. दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केन्द्र के अंतर्गत नयापारा मोतीलाल नेहरू वार्ड में वरिष्ठजनों व भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के निवास में रखी गयी। जिसमें कार्य विस्तार योजना विषयक जानकारी प्रदान कर बूथ कमेटी बनाने,पन्ना प्रमुख, पेज प्रभारी आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पाण्डे व विस्तारक राजेश चंद्र दास ने मतदान केन्द्रों को मजबूत बनाने विस्तार योजना की बारीकियों को बताया।

मोतीलाल नेहरू वार्ड के पार्षद व शक्ति केन्द्र संयोजक आलोक अवस्थी ने वार्ड की भौगोलिक संरचना से अवगत कराते हुए बूथ क्रमांक 130 व 131 के क्षेत्र की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। साथ ही जनता व विपक्ष की आवाज़ दबाने कांग्रेस की भूपेश सरकार के काले कानून व प्रदेश में बलात थोपे गये अघोषित आपातकाल के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के 16 मई को आहुत जेल भरो आंदोलन व प्रदर्शन बाबत् बताया और सभी कार्यकर्ताओं से आवश्यक रूप से भाजपा के जंगी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आह्वान किया।

बैठक के बाद भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्रवण सिंह चौहान के निवास पर पहुंच सभी कार्यकर्ताओं ने उनसे भेंट की और भगवा गमछा पहनाकर श्री चौहान का सम्मान किया गया। साथ ही कार्य विस्तार योजना को कार्य रूप देने में उनका मार्गदर्शन भी लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से सहविस्तारक श्रीमती प्रमिला कपूर, शक्ति केन्द्र प्रभारी शशिनाथ पाठक, राकेश तिवारी, विक्रम सिंह यादव, सरबजीत सिंह सूरी, राजेश मोदी, विनीत शुक्ला, रमन चैहान, तेजपाल शर्मा, पी. विनय राजू, हरिशंकर श्रीवास, सोमू जोहल, पंकज त्रिवेदी, अच्युत सामंत, फरहानूर अंसारी, सायबर प्रभारी ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news