रायगढ़

लंबित मंहगाई भत्ते के लिए 29 जून को छग में कर्मचारी-अधिकारी करेंगे आंदोलन
15-Jun-2022 3:42 PM
लंबित मंहगाई भत्ते के लिए 29 जून को छग में कर्मचारी-अधिकारी करेंगे आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 15 जून।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ते के लिए प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज एवं सभी 67 कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में 29 जुलाई को रैली निकालकर ज्ञापन सौंपे जाने छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक पंचायत एलबी संघ के प्रांत अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज  ने संघ के समस्त सदस्यों से पदाधिकारियों से अपील की है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज ने  बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता नहीं देने से कर्मचारियों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त हो रहा है शासन द्वारा शासकीय सेवकों के अधिकारों का सतत हनन किया जा रहा है शासन द्वारा जारी किए जा रहे हैं महंगाई भत्ता के आदेशों में एरियर्स एवं देय तिथि का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के कारण भ्रामक स्थिति निर्मित हो गई है। वित्त निर्देश 24/ 2001 के अनुसार राज्य शासन के कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई  भत्ता 1/7/2021 से स्वीकृत किया गया था, जबकि केंद्र शासन के द्वारा17 फीसदी महगाई भत्ता 1/7/2019 से स्वीकृत किया जा चुका है।

शासन द्वारा जारी आदेश में1/7/2019से30/6/2020 तक का एरियर्स का उल्लेख नहीं होने के कारण प्रदेश के शासकीय सेवको, कर्मचारियों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही हैं। संघ के प्रतिनिधियों के साथ 4 सितम्बर 2021 को इस सम्बंध में माननीय मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी हैं और उन्होंने आश्वस्त किया है कि शासन इस संबंध में निर्णय लेकर यथाशीघ्र आदेश जारी करेगा। वित्त निर्देश 09/2022 के अनुसार राज्य शासन के कर्मचारियों को सातवे वेतनमान पर 22 फीसदी महगाई भत्ता 1/5/2022 से स्वीकृत किया गया हैं, जो कि केंद्र शासन द्वारा महगाई भत्ता स्वीकृत हेतु एरियर्स का उल्लेख नहीं हैं।

शासन द्वारा लगातार अधिकारियों/कर्मचारियों के न्याययिक अधिकारों का हनन करते हुए आर्थिक हितों पर कुठाराघात किया जा रहा हैं। प्रांताध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज बलधीर  टोप्पो सरगुजा जिलाध्यक्ष अनिल बेहरा जशपुर जिलाध्यक्ष सुखराम खूंटे बिलासपुर जिलाध्यक्ष कोरबा भीषम साहू कोरबा जिलाध्यक्ष, जगजीवन जांगड़े जिलाध्यक्ष नवीन जिला सक्ति, सुरेश बंजारे जिलाध्यक्ष गरियाबंद शांति थवाईत महिला प्रकोष्ठ प्रांताध्यक्ष, पुनि अनन्त प्रदेश उपाध्यक्ष, लकमेंद्र बौद्ध प्रदेश उपाध्यक्ष, नरसिंह श्रीवास प्रदेश महामंत्री, राजकुमार नारंग प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार महेश जिलाध्यक्ष रायगढ़, विमल अजगल्ले अध्यक्ष सारँगढ़, लोकेश बघेल अध्यक्ष जैजैपुर, सिकन्दर खूंटे अध्यक्ष मालखरौदा, विजय खूंटे अध्यक्ष सक्ति, कमलेश घृतलहरे अध्यक्ष डभरा,सुरेश बंजारे जिलाध्यक्ष गरियाबंद, कामता प्रसाद जांगड़े जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, अभिनव नारंग अध्यक्ष बिलाईगढ़, उदय शंकर घृतान्त प्रांतीय संगठन प्रभारी, सुनील भारद्वाज जिला प्रभारी जांजगीर आदि पदाधिकारियों द्वारा आव्हान किया गया हैं कि सभी संघो को एकजुटता के साथ आपसी वैचारिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए कर्मचारी हित में व्यापक संघर्स कलम रख-मशाल उठा। आंदोलन के तहत 29 जून 2022 को सामूहिक अवकाश लेकर काम बंद -कलम बंद हड़ताल में भाग लेवे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news