रायगढ़

द्रोपदी के कारण महाभारत हुआ, नुपूर के कारण गृह युद्ध की स्थिति बनी- निश्चलानंद
15-Jun-2022 4:55 PM
द्रोपदी के कारण महाभारत हुआ, नुपूर के कारण गृह युद्ध की स्थिति बनी- निश्चलानंद

नूपुर के बयान पर बोले पूरी शंकराचार्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 15 जून। 
धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आये पूरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी बात को बोलते समय सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि द्रोपदी ने भी सत्य ही कहा था, लेकिन महाभारत हो गया अब इनके बयान के बाद देश में गृह युद्ध जैसे हालात बनते दिख रहे हैं।  

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नूपुर शर्मा ने जो कही वो बात उनकी ही पुस्तक में लिखी है, उसने अनुवाद कर बताया है, जिसे दूसरे पक्ष द्वारा इसे आक्षेप के रूप में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि जब नूपुर शर्मा के ऊपर कार्रवाई हो चुकी है तो दूसरे पक्ष को संयम दिखाना चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी होना अच्छी बात है, लेकिन उसे बोलते समय कैसे कहा जाए यह भी मायने रखता है। उसी संबंध में द्रोपदी का भी उदाहरण उनके द्वारा दिया गया।  

जब उनसे बनारस में हुए धर्म संसद के बारे में सवाल किया गया, जिसमें साधुओं द्वारा सडक़ पर उतरने की बात कही गयी थी, उस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने शंकराचार्यों के हस्तक्षेप को कमतर करने के लिए धर्म संसद की स्थापना की, वहीं कांग्रेस के नेहरू जी द्वारा अखाड़ा परिषद बनाया गया था। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म संसद जैसी संस्था का महत्व क्या है। महत्व इस बात का है कि भारतीय परंपरा, आदर्शो और सनातन संस्कृति का हर स्तर पर सम्मान करना हर भारतीय का नागरिक कर्तव्य होना चाहिए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news